---Advertisement---

Meerut News: 1 साल के अंदर बदलेगी मेरठ की सूरत, इन इलाकों को गंदगी और ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

Meerut News: मेरठ की बहुत जल्द स्थिति बदलने वाली है। यहां गंदगी और सड़को पर लगने वाले जाम से एक साल के अंदर मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए 39 करोड़ से ज्यादा का बजट भी पास हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 20, 2025 3:56 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ बहुत जल्द चमकने वाला है। इसके विकास के लिए 39 करोड़ से ज्यादा का बजट पास हुआ है। यहां पहने वाले लोगों को अब बहुत जल्द गंदगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। मेरठ के कई इलाकों की सूरत बदलने के लिए महाप्लान तैयार कर लिया गया। सड़कों का चौड़ीकरण हो या फिर गंदे नालों की सफाई हर एक मूलभूत सुविधा को पहले से बेहतर किया जाएगा।

Meerut News: मेरठ की बदलने वाली है सूरज

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सड़कों की रुप रेखा बदलने के लिए 39.21 करोड़ का बजट पास हुआ है। इससे नगरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी। इस कार्य के लिए 1 साल की समय सीमा तय की गई है। लंबे समय से कमिशनरी आवास चौराहे, यशोदा कुंज और मवाना की सड़कों को बड़ा करने का प्रोजक्ट लटका हुआ था। लेकिन अब इसे प्रशासन ने पास कर दिया है। लोक निर्माण विभान ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। बहुत जल्द इसका कार्य शुरु हो जाएगा। इन सड़कों को 7 मीटर से लेकर 17 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

लंबे जाम से मिलेगी राहत

मेरठ के सौंदर्यीकरण के लिए सबसे अहम काम सड़कों को बढ़ाना, पड़ों को काटना, पोल लगाना, अतिक्रमण को हटा ना आदि है। इस प्रोजेक्ट की जानकारी खुद पीडब्लूडी के अधिकारी के द्वारा दी गई है। अगले महीने तक इस कार्य को शुरु किया जा सकता है। कसेरुखेड़ा नाले की पुलिया को भी बड़ा किया जाएगा। इसके बनते ही गंदगी और ट्रैफिक दोनों से ही लोगों को राहत मिल जाएगी। ये पुलिया इस समय जाम का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है , क्योंकि यहां से हजारों की संख्या में गाड़ियां निकलती हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026