---Advertisement---

Noida International Airport तक होगी बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी, दिल्ली से इस राज्य के बीच होगा संचालन; जानें सबकुछ

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द संचालन शुरू हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 13, 2026 5:21 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर जल्द संचालन शुरू हो सकता है। बता दें कि डीजीसीए की तरफ से एयरपोर्ट को लइसेंस मुहैया करा दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकता है। गौरतलब है कि एयरपोर्ट से कनेक्ट करने के लिए बड़े-बडे़े एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है, ताकि यात्रियों की पहुंच आसान हो सके। माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर दवाब कम हो सकता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport तक होगी बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि नोएडा एयरपोर्ट को भविष्य में बुलेट ट्रेन से भी जोड़ा जाएगा। बता दें कि रेलवे की तरफ से दिल्ली से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि इसके चलने से दिल्ली से बनारस की दूरी केवल 3 से 3.5 घंटे की रह जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। जो सीधा एयरपोर्ट तक कनेक्ट होगी।

यानि अगर किसी की फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से है और वह वाराणसी में रहता है तो मात्र  3 से 5 घंटे के अंदर एयरपोर्ट पहुंच सकेगा। यानि दिल्ली से बनारस 3 घंटे में और  आधे से 1 घंटे में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। बता दें कि अभी वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से बनारस का सफर 7 से 8 घंटे में पूरा होता है। लेकिन बुले्ट ट्रेन चलने से दूरी 3 से 3.5 घंटे की रह जाएगी।

इन शहरों के बीच हो सकता है फ्लाइटों का संचालन

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 10 शहरों के बीच फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। अगर शहरों की बात करें तो उसमे नोएडा से चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर,अहमदाबाद और जयपुर के बीच उड़ानें संचालित हो सकती है।

इसके अलावा यह एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के कई शहरों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। जिसमे, मेरठ, पलवल, बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहर शामिल है। एयरपोर्ट के संचालन से रोजगार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026