---Advertisement---

मेट्रो से लेकर टैक्सी तक, Noida International Airport तक पहुचंने के लिए यह है बेहतर विकल्प; जानें सबकुछ

Noida International Airport तक पहुंचना हुआ आसान! यात्रियों को मिलेगी मेट्रो, टैक्सी और अन्य ट्रांसपोर्ट की सुविधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 5:53 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और बड़े एयरपोर्ट खुलने के लिए तैयार है। बता दें कि पीएम मोदी 28 मार्च 2026 को Noida International Airport का उद्घाटन करने जा रहे है। इसे लेकर लगातार तैयारियां शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट खलुने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब तो कम होगा ही, साथ ही यात्रियों दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एयरपोर्ट पहुंचने के कौन-कौन से ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए आपको  बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्यों मेट्रो से पहुंच सकेंगे Noida International Airport?

बता दें कि एयरपोर्ट तक कोई भी मेट्रो की डायरेक्ट कनेक्टिविटी नहीं है। लेकिन भविष्य में नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को एयरपोर्ट तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही दिल्ली मेट्रो (येलो लाइन) से भी कनेक्ट करने की योजना बनाई गई है। वहीं अगर कोई दिल्ली से मेट्रो से पहुंच रहा है, तो वह पहले ग्रेटर नोए़डा मेट्रो पर उतरेगा, उसके बाद वह कैब या बस लेकर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेगा। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट की दूरी करीब 40 किलोमीटर के आसपास की है।

बस भी है बेहतर विकल्प

माना जा रहा है कि एयरपोर्ट का संचालन शुरू होते ही UPSRTC और प्राइवेट बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा से डायरेक्ट कनेक्टिविटी, इंटरसिटी और एयरपोर्ट शटल बसें उपलब्ध होंगी। यह सबसे किफायती विकल्प में से एक होगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए लग्जरी बसें चलाने की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

एक्सप्रेसवे से सीधा पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट

जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट की सीधी पहुंच है। माना जा रहा है कि दिल्ली से एयरपोर्ट 60-90 मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके अलावा कैब और टैक्सी विकल्प भी शामिल है।

टैक्सी से सीधा एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। घर से सीधे एयरपोर्ट तक डोर-टू-डोर सुविधा फैमिली या ग्रुप ट्रैवल के लिए बेस्ट है। यानि एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही शुरू होने से ट्रांसपोर्ट के कई साधन उपलब्ध होंगे।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026