Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और सबसे बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते है। बता दें कि यह एयरपोर्ट कई मायनों में खास होने वाले है। इसके शुरू होते है दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम होगा। इसके अलावा इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 किलोमीटर के आसपास रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उद्घाटन के बाद जल्द ही फ्लाइटों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। वहीं अब विमान कंपनियों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
Noida International Airport पर पहले विमान कंपनियों ने कसी कमर
जानकारी के मुताबिक इंडिगो, अकासा एयर और इंडियन एक्सप्रेस ने उद्घाटन से पहले ऐलान कर दिया है कि वहीं Noida International Airport से फ्लाइटों का संचालन शुरू करेगी। गौरतलब है कि फ्लाइटों का संचालन शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का दवाब कम होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि शुरूआत में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और गोवा सहित अन्य शहरों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं। इन मार्गों के लिए सटीक समय सारिणी एयरलाइंस द्वारा अभी जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि उद्घाटन के बाद इसका रूट और अन्य जरूरी जानकारी साझा की जा सकती है।
इंटरनेशनल फ्लाइटों का कब से होगा संचालन
बता दें कि देश के सबसे खूबसूरत और बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में पहले घरेलू उड़ानों को ही शुरू किया जाएगा। इसके बाद संचालन के कुछ दिनों बाद इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि एयरपोर्ट शुरू होने से यात्रियों को उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों तक तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। पर्यटन, व्यापार और वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इशके साथ ही केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर भारत में विकास को गति देगा। गौरतलब है कि कई मायनों में यह गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।
