---Advertisement---

Noida News: प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत अब नोएडा में हो सकेगी इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, ये है प्राधिकरण की तैयारी

Noida News: राजधानी के निकट क्षेत्र नोएडा को लेकर नोएडा प्राधिकरण की खूब तैयारी देखने को मिलती है। इस क्रम में प्राधिकरण की कोशिश रहती है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके जिससे की वो बेहतर सेवा का लाभ ले सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2023 1:33 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी के निकट क्षेत्र नोएडा को लेकर नोएडा प्राधिकरण की खूब तैयारी देखने को मिलती है। इस क्रम में प्राधिकरण की कोशिश रहती है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके जिससे की वो बेहतर सेवा का लाभ ले सकें। इसी क्रम में एनसीआर क्षेत्र नोएडा (Noida) से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत यहां प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत ई-बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है।

खबरों की माने तो इस इलेक्ट्रिक-बस योजना के तहत नोएडा (Noida) को 100 इलेक्ट्रिक-बसे मिलेंगी जिनका संचालन प्राधिकरण की देख-रेख में हो सकेगा। इस क्रम में प्राधिकरण अपनी पूरी तैयारी कर रहा है कि और उसकी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस योजना की शुरूआत हो जाए जिससे की एनसीआर के लोगों को यातायात के क्षेत्र में एक और बेहतर विकल्प मिल सके।

ई-बसों के संचालन को लेकर ये है प्राधिकरण की तैयारी

बता दें कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 100 ई-बसों के संचालन को लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण प्रयासरत है। इस क्रम में इसके रूट से लेकर अन्य सभी विषयों पर तैयारी जारी है। खबरों की माने तो इसके लिए सेक्टर-90 में स्टैंड बनाने को लेकर सहमति बना ली गई है। बता दें कि यहां पहले से ही एनएमआरसी का बस स्टेशन स्थित है। ऐसे में यहीं इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी स्टैंड बनाने को लेकर सहमति मिलने से दोनों को समायोजित किया जा सकता है। एनएमआरसी के इस पुराने स्टैंड पर पहले से ही 38 बसे लगी हैं ऐसे में अन्य इलेक्ट्रिक बसों को खड़ा करने को लेकर विचार विमर्श का क्रम जारी है।

इन रूटो पर हो सकता है संचालन

बता दें कि प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत मिलने वाली 100 ई-बसों के संचालन को लेकर प्राधिकरण अपनी योजना बना रहा है। इसको लेकर अभी कोई ऐलान नही हुआ है। हालाकि इस क्रम में कहा जा रहा है कि इसे शहर के अलग-अलग हिस्सो में चलाया जाएगा जिससे की यात्रियों को यातायात के रुप में कैब व मेट्रो के अलावा एक और बेहतर विकल्प मिल सके और यात्री इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही इन बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना भी की जा रही है। इससे इनके संचालन को और बेहतर बनाया जा सकेगा और साथ ही इनके चार्जिंग में किसी प्रकार की कोई समस्या भी नही होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026