---Advertisement---

Noida News: करोड़ों की GST ठगी करने वाले गिरोह पर सख्त हुआ प्रशासन, 4 अन्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी; जानें पूरा मामला

Noida News: राजधानी से निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में जीएसटी स्कैम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रशासन ने जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 8, 2023 12:03 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी से निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में जीएसटी स्कैम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रशासन ने जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राहुल, पीयूश, दिलीप और राकेश के रुप में हुई है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक इस जीएसटी स्कैम में कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं गिरोह के सरगना के साथ अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

ये है पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने बीते दिनों एक बड़े जीएसटी ठग गिरोह का खुलासा किया था। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो इस जीएसटी ठग गिरोह ने फर्जीवाड़े को अंजाम देकर करोड़ों की ठगी की है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं ठगो का सरगना निशांत अब तक फरार बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग साइबर टीम के साथ आईटी टीम भी कर रही है। जल्द ही इस गिरोह के सरगना के साथ अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

फर्जी आधार व अन्य जाली दस्तावेज बरामद

नोएडा प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड के साथ कई अन्य जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें 41 जाली स्टैम्प के साथ 54 सिम कार्ड, 16 जाली पैन कार्ड व 20 जाली चेकबुक की बरामदगी की गई है। वहीं 250 से ज्यादा जाली कंपनियों के डेटा भी मिले हैं जिनकी मदद से आरोपियों द्वारा इस ठगी को अंजाम दिया जा रहा था।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

नोएडा पुलिस द्वारा करोड़ों की जीएसटी ठगी वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ठगों का ये गिरोह फर्जी फर्म की मदद से ई-बिल जनरेट करता था। इस बिल का स्वरुप सरकारी जीएसटी बिल के समान था। प्रशासन का कहना है कि इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर मामले की सख्त जांच की जा रही है। वहीं जल्द से जल्द ठगी गिरोह के सरगना के साथ शेष बचे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026