---Advertisement---

‘महाकुंभ सेना के हाथ में सौंप दिया जाता तो..,’ भगदड़ पर Dhirendra Shastri का मार्मिक बयान; इशारों-इशारों में सरकार को दिखाया आईना

आचार्य Dhirendra Krishna Shastri ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर यूपी सरकार को इशारों-इशारों में आईना दिखाया है। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि सरकार को इंतजाम को लेकर और सजग होना चाहिए था। यदि पूरा महाकुंभ सेना के हाथ में सौंप दिया जाता, तो बहुत व्यवस्थित हो सकता था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 26, 2025 11:24 पूर्वाह्न

Dhirendra Krishna Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Krishna Shastri: कुछ ऐसी भी बातें होती हैं जिनके बीत जाने के बाद भी उन पर चर्चा का दौर समाप्त नहीं होता। महाकुंभ में 29 जनवरी को मची भगदड़ उनमें से एक वाकया है। Maha Kumbh प्रयागराज में मचे भगदड़ पर अब आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। धीरेन्द्र शास्त्री ने टीवी 9 भारतवर्ष को दिए एक साक्षात्कार में योगी सरकार को लगभग आईना दिखाया। Dhirendra Krishna Shastri ने अधिकारियों की सापरवाही का जिक्र करते कहा कि “यदि पूरा महाकुंभ सेना के हाथ में सौंप दिया जाता, तो बहुत व्यवस्थित हो सकता था।”

महाकुंभ भगदड़ पर Dhirendra Krishna Shastri का मार्मिक बयान

ममता त्रिपाठी नामक एक्स हैंडल यूजर ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साक्षात्कार का एक अंश वीडियो रूप में पोस्ट किया है। वीडियो में आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री महाकुंभ में 29 जनवरी को मची भगदड़ का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। Dhirendra Krishna Shastri कहते हैं कि “फैलाव तो बहुत ज्यादा हो गया, व्यवस्था तो उन्होंने (यूपी सरकार) अपने हिसाब से ठीक की थीं, पर भक्तों का समुदाय अनुमान से दुगना पहुंच गया। यूं कह सकते हैं कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही तो रही, जो बीच में घटना हुई वो दुखद थी, बहुत ही ज्यादा हृदय विदारक थी। हमें लगता है कि यदि पूरा महाकुंभ सेना के हाथ में सौंप दिया जाता, तो बहुत व्यवस्थित हो सकता था।”

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सरकार को दिखाया आईना

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आगे कहते हैं कि “हम सबने लोगों से आह्वान किया कि महाकुंभ में पधारो, सभी सनातनियो को आना चाहिए, ऐसा अवसर दोबारा नहीं मिलने वाला। पर सब हिंदू जाग गए, सब दौड़ पड़े महाकुंभ की ओर। ऐसे में उनके लिए किए जाने वाले इंतजाम को लेकर सरकार को सजग होना चाहिए था। इसको और व्यवस्थित किया जा सकता था। लेकिन होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा।” अपने इस वक्तव्य के माध्यम से आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने यूपी सरकार को इशारों-इशारों में आईना दिखाया है। Dhirendra Krishna Shastri ने स्पष्ट किया है कि सरकार को इंतजाम को लेकर और सजग होना चाहिए था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026