---Advertisement---

SDM Jyoti Maurya की जेठानी ने किया नया भंडाफोड़, अब Alok Maurya के परिवार पर गिर सकती है गाज  

SDM Jyoti Maurya: SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) का नाम अब किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्ख़ियों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखा जाए तो SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) दोनों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।  इसी बीच अब बड़ी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 19, 2023 11:15 पूर्वाह्न

SDM Jyoti Maurya
Follow Us
---Advertisement---

SDM Jyoti Maurya: SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) का नाम अब किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्ख़ियों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखा जाए तो SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) दोनों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।  इसी बीच अब बड़ी खबर आ रही है, कि SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) की छोटी जेठानी ने आलोक मौर्य (Alok Maurya) के परिवार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। जिसके बाद सूत्रों की मानें तो अब यह कहा जा रहा है, कि आरोप की वजह से अब पूरा मामला कही पलट न जाए और इसकी गाज कही आलोक मौर्य पर न गिर जाए। 

SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) की छोटी जेठानी ने किया बड़ा खुलासा   

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) की छोटी जेठानी शुभ्रा मौर्य ने अपने ससुराल वालों पर बड़ी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया, कि विवादों में रहे आलोक मौर्य के दो और भाई है। जिनमें से मैं विनोद मौर्य की पत्नी हूँ। उन्होंने आगे बताया मेरे पति विनोद मौर्य मुझे दारू पीकर डंडे से मारते हैं। मै एक स्कूल टीचर हूँ। दरअसल मैंने साल 2018 में इन लोगों से तंग आकर FIR दर्ज कराने गई थी। लेकिन इस दौरान मेरे पापा और मेरे परिवार वालों को ये लोग परेशान करने पर आमादा हो गए। 

उन्होंने हमको जान से मारने की धमकी भी दी। फिर भी मेरी फरियाद कोई नहीं सुना, मेरी FIR नहीं दर्ज की गई और मुझे समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। फिर मैंने एक और दिन अपने हसबैंड से परेशान होकर 112 नंबर डायल किया, तो मेरे ससुराल वालों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान हमें वो लोग बदनाम और जान से मारने की धमकी देने लगे। वहीं मेरे पति विनोद ने हमसे कहा कि वह पुलिस केस या मेरे घर को बदनाम करोगी तो मैं ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दूंगा, इसके बाद सारा परिवार तुम्हारा फस जाएगा।

आलोक के परिवार के खिलाफ होगा FIR दर्ज !

बता दें कि SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने अब कमर कस ली है। वह अब आलोक मौर्य के परिवार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की तैयारी में हैं। उनका कहना है मेरी शादी झूठ बोलकर करवाई गई हैं। मेरे साथ पहले से ही धोखा हुआ है। इसलिए मै अब विनोद अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाऊंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026