---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में मच्छरों के सफाए के लिए चलेगा विशेष अभियान, अब डीजल से नहीं कोल्ड फॉगिंग से मरेंगे मच्छर

Lucknow News: बरसात के दौरान बढ़ते मच्छरों पर काबू पाने के लिए अब लखनऊ में विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीजल की जगह अब कोल्ड फॉगिंग से मच्छरों का सफाया होगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 24, 2023 5:06 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: बरसात के दौरान बढ़ते मच्छरों पर काबू पाने के लिए अब लखनऊ में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत मच्छरों के सफाए के लिए डीजल की जगह अब कोल्ड फॉगिंग का इस्तेमाल होगा।

दरअसल, पहले मच्छरों को मारने के लिए डीजल फॉगिंग की जाती थी। इसमें डीजल में कीटनाशक मिलाकर जगह-जगह छिड़काव किया जाता था। लेकिन, कोल्ड फॉगिंग में पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यानी मच्छरों को भगाने के लिए अब पानी और कीटनाशक के मिश्रण का इस्तेमाल होगा। जो फायदेमंद होने के साथ-साथ बजट के अनुकूल भी होगा।

सालाना डीजल पर खर्च होते थे 5 करोड़ रुपये

डीजल और कीटनाशक मिलाकर मच्छर मारने की प्रक्रिया कितनी महंगी है, इसका अंदाजा आप सालाना डीजल के खर्च ले लगा सकते हैं। अभी नगर निगम फॉगिंग पर सालाना 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च करता है। जिसमें आधे से ज्यादा खर्चा तो डीजल पर आ जाता है।

निगम सालाना 5 करोड़ रुपये डीजल पर खर्च करता है। ऐसे में अगर डीजल की जगह पानी का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे पैसों की काफी बचत होगी।

डीजल से नहीं अब कोल्ड फॉगिंग से मरेंगे मच्छर

नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि इस समय निगम के पास 45 बड़ी और 110 छोटी फॉगिंग मशीनें हैं। इनका इस्तेमाल शहर में मच्छरों को मारने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि बड़ी मशीन में जहा 60 लीटर डीजल खर्च होता है। वहीं, छोटी मशीन की कैपेसिटी 8 लीटर की है।

उन्होंने बताया कि फॉगिंग मशीनों को चलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे खर्च और बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बड़ी मशीनें वाहनों पर लगी होती हैं, ऐसे में वाहनों के पेट्रोल का खर्च, गड़ी के चालक का खर्च मिलाकर निगम को हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, अब डीजल की जगह कोल्ड फॉगिंग की जाएगी। जिसके लिए नई मशीनें खरीदने के बजाय पुरानी मशीनों में बदलाव किए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026