---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, बार‍िश के बाद स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से छात्रा की मौत

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक 16 वर्षीय छात्रा की खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। छात्रा एलडीए कालोनी में रहती थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 7, 2023 5:44 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा पेश आया है। यहां एक लड़की की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बारिश के चलते स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतरा आया था। इसी बीच लड़की खंभे की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। ये घटना बीते शनिवार (5 अगस्त) की है। लड़की की उम्र 16 साल थी।

करंट लगने से झुलसा गया था पूरा शरीर

जानकारी के मुताबिक, लड़की की पहचान दृष्टि द्विवेदी (16 साल), निवासी- कानपुर रोड, एलडीए कालोनी, लखनऊ के रूप में हुई है। ये हादसा तब हुआ जब लड़की कोचिंग से वापस लौट रही थी। दृष्टि फिनिक्स मॉल के पास स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने जाती थी।

रोज की तरह वह पढ़ाई करने के बाद रात को अपने घर लौट रही थी। तभी वह खंभे से दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई, जिस वजह से उसका पूरा शरीर झुलसा गया। लड़की की चीख पुकार सुन आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ID कार्ड से हुई लड़की की पहचान

पुलिस ने एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के पास से उसके कोचिंग इंस्टीट्यूट का आईडी कार्ड मिला था, जिसके बाद उसकी पहचान हो पाई। आईडी कार्ड की मदद से पुलिस ने कोचिंग इंस्टीट्यूट से संपर्क किया और लड़की के परिजनों की जानकारी हासिल की। इसके बाद घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी गई। पुलिस ने बताया कि लड़की का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026