---Advertisement---

क्या ‘INDIA Bloc’ में आई दरार? UP उपचुनाव के लिए सपा ने Congress को तवज्जो दिए बिना जारी कर दी उम्मीदवारों की सूची; पढ़ें रिपोर्ट

UP By-Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम देश की राजनीति में एक नज़ीर के तौर पर पेश किए जा रहे हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका तो वहीं BJP की सफल रणनीति का उदाहरण बताया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 9, 2024 3:09 अपराह्न

UP By-Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

UP By-Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम देश की राजनीति में एक नज़ीर के तौर पर पेश किए जा रहे हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका तो वहीं BJP की सफल रणनीति का उदाहरण बताया जा रहा है। इन सबसे इतर चर्चा ‘INDIA Bloc’ की भी हो रही है जिसे बीजेपी को हराने के लिए बनाया गया था। हालाकि हरियाणा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद अब ‘इंडिया ब्लॉक’ को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज कांग्रेस को तवज्जो दिए बगैर ही विधानसभा उपचुनाव (UP By-Election 2024) के लिए 6 उम्मीदवारों (UP By-Election SP Candidate List) के नाम का ऐलान किया है। शेष बचे 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर घमासान जारी है। दावा किया जा रहा है कि सपा के इस कदम से ‘INDIA Bloc’ में दरार पड़ने की संभावना है और आने वाले समय में इस गठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

UP By-Election 2024 के लिए ‘सपा’ उम्मीदवारों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में चुनाव होने हैं। इनमें से 9 सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव के दौरान जीत कर सांसद बने हैं, जबकि सीसामऊ सीट सपा के इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में जेल की सजा होने के कारण रिक्त है। विधानसभा उपचुनाव (UP By-Election 2024) को लेकर सपा की रणनीति स्पष्ट नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में 37 सीट जीतकर रिकॉर्ड बना चुकी सपा अब विधानसभा उपचुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करने को आतुर है। इसी क्रम में सपा (SP) ने आज सधी चाल चलते हुए 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

सपा की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप सिंह यादव, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी और मझंवा से ज्योति बिंद सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़) और गाजियाबाद सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है।

क्या ‘INDIA Bloc’ में आई दरार?

यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP By-Election 2024) के लिए सपा ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या अखिलेश यादव की पार्टी के इस कदम से ‘INDIA Bloc’ में दरार आई है? दरअसल कांग्रेस और सपा, राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा हैं। दोनों दलों ने साझा रूप से लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था जिसका परिणाम दोनों के लिए बेहतर रहा था। सपा ने इस चुनाव नें 37 सीट तो वहीं कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी।

हालाकि अब विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों दलों के बीच संतुलन थोड़ा बिगड़ता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस 5 सीटों की डिमांड कर रही है। जबकि इसी बीच सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब स्पष्ट है कि कांग्रेस (Congress) को 4 या इससे कम सीटें ही मिलने वाली है या कांग्रेस सपा का साथ छोड़ सकती है। यही वजह है कि एक बार फिर इस चर्चा को बल मिल रहा है कि क्या आगामी दिनों में ‘इंडिया गठबंधन’ में दरार पड़ेगी या फिर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकेगा?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026