---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की प्रवासी भारतीय दिवस पर खास प्रतिक्रिया! दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतवंशियों के नाम जारी किया संदेश

CM Yogi Adityanath ने आज प्रवासी भारतीय दिवस पर अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने आज 9 जनवरी को उन तमाम भारतवंशियों के नाम संदेश जारी किया है जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2026 5:43 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सात समंदर पार विदेशी सरजमी पर भी भारत की साख बेहद मजबूत है। इसमें उन तमाम प्रवासी भारतवंशियों की भी भूमिका है जो अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर समेत दुनिया के तमाम देशों में रहते हुए अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हैं। उन तमाम प्रवासी भारतीयों के नाम आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास संदेश जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुनिया भर में देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतवंशियों के नाम संदेश जारी करते हुए उनके समर्पण के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने आज 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस पर कहा है कि भारतवंशियों के योगदान ने देश को विश्व में प्रतिष्ठित कर राष्ट्र के विकास व समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रवासी भारतीयों के नाम CM Yogi Adityanath का खास संदेश

आज 9 जनवरी के दिन भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस दिन पर उन तमाम भारतवंशियों के नाम संदेश जारी किया है जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “अपनी प्रतिभा और कर्मठता से भारत का गौरव बढ़ाने वाले प्रत्येक प्रवासी भारतवंशी को प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके समर्पित योगदान ने भारत को विश्व में प्रतिष्ठित कर राष्ट्र के विकास व समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” सीएम योगी की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस?

9 जनवरी का दिन भारतवंशियों के लिए बेहद खास है जो इतिहास के एक ऐतिहासिक घटनाक्रम की याद दिलाता है। आज ही के दिन 1915 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे। महात्मा गांधी उससे पहले अफ्रीका में भी भारतीयों के हक की लड़ाई लड़ चुके थे। उसी को याद करते हुए वर्ष 2003 से हर वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026