---Advertisement---

UP Electricity Bill Hike: जनता को फिर लगेगा झटका, महंगी हो सकती है बिजली, UPPCL ने भेजा बढ़ोतरी का प्रस्ताव

UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली की दरों में फिर बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस संबंध में UPPCL ने बिजली रेगुलेटरी कमीशन को बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 28, 2023 5:35 अपराह्न

UP Electricity Tariff
Follow Us
---Advertisement---

UP Electricity Tariff: उत्तर प्रदेश सरकार जनता को झटका देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में बिजली की दरों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। इसको लेकर यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन को बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है।

अगर ऐसा होता है तो राज्य में बिजली 28 पैसे से लेकर 1.09 रुपए प्रति युनिट तक महंगी हो सकती है। UPPCL ने इसका प्रस्ताव तैयार कर रेगुलेटरी कमीशन को भेजा दिया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो बढ़ी हुई बिजली दरों के आधार पर नए बिजली बिल तैयार किए जाएंगे।

वहीं, बिजली कंपनियों ने UPPCL के इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। कंपनियों ने इस प्रस्ताव को नियामक आयोग को समर्पित कर दिया है।

फ्यूल सरचार्ज लगाने की तैयारी

दरअसल, यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली की दरों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला लिया है। जिस वजह से बिजली मंहगी हो सकती है। इसके लिए अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं पर अगल-अगल सरचार्ज लगाया जाएगा। नियामक आयोग को भेजे प्रस्ताव में UPPCL ने उपभोक्ताओं के विभिन्न स्लैब तैयार किए हैं। जिस आधार पर उपभोक्ताओं से सरचार्ज वसूला जाएगा।

1437 करोड़ वसूलेगा UPPCL

इसके साथ ही UPPCL उपभोक्ताओं को 1437 करोड़ का झटका देने जा रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, 1437 करोड़ की ये राशि उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी। जिसके लिए 61 पैसे प्रति यूनिट के आधार पर औसत बिलिंग तैयार की जाएगी। अब इस पर नियामक आयोग को फैसला करना है।

उपभोक्ता परिषद ने जताया विरोध

UPPCL के इस प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध जताया है। परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रस्ताव को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने नहीं दिया जाएगा।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। जिस वजह से उपभोक्ताओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम पहले ही प्रॉफिट में चल रहा है, ऐसे में इस प्रस्ताव की कोई आवश्यकता नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026