---Advertisement---

Sambhal News: ईद से पहले नमाज़ियों को संभल CO की चेतावनी! जानें क्यों ईरान के लिए छाती पीटने वालों का किया जिक्र?

Sambhal News: सीओ कुलदीप कुमार ने ईद से पहले आयोजित शांति बैठक में नमाज़ियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। संभल सीओ ने साफ तौर पर कहा है कि यदि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2026 4:49 अपराह्न

Sambhal News
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal News: पश्चिमी यूपी का संवेदनशील जिला संभल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, यहां के सीओ कुलदीप कुमार ने ईद से पहले नमाज़ियों को चेतावनी दी है। संभल पुलिस के सीओ ने साफ शब्दों में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है।

संभल सीओ ने स्पष्ट किया है कि अगर ईरान के लिए छाती पीटने वालों के कारण यहां कानून व्यवस्था प्रभावित हुई, तो पुलिस अच्छे से इलाज करेगी। इसके साथ ही सड़क पर नमाज़ अदा करने, माहौल खराब करने और कानून से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शने की बात कही गई है। सीओ कुलदीप कुमार की तल्ख प्रतिक्रिया से जुड़ा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

ईद से पहले नमाज़ियों को सीओर कुलदीप कुमार की चेतावनी – Sambhal News

जामा मस्जिद विवाद को लेकर संवेदनशील हो चुके संभल जनपद में पुलिस ईद को लेकर अलर्ट हो गई है। रमज़ान माह के अलविदा की नमाज़ से पहले संभल पुलिस की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुस्लिम समुदाय से तमाम प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान संभल पुलिस से सीओ कुलदीप कुमार साफ शब्दों में नमाज़ियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईद के दौरान कानून से खिलवाड़ हुआ, तो बख्शा नहीं जाएगा।

संभल सीओ ने आगे कहा कि जनपद में मस्जिदों के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी ज्एगी। यदि कोई नमाज़ी सड़क पर नमाज़ अदा करते हुए  पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ईद त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है, ताकि किसी को असुविधा न हो। हालांकि, उनकी सख्त चेतावनी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लगातार सुर्खियां बन रही हैं।

बैठक के दौरान क्यों हुआ ईरान के लिए छाती पीटने वालों का जिक्र?

मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान सीओ कुलदीप कुमार ने ईरान के लिए छाती पीटने वालों का जिक्र किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “जब दुनिया के दो देशों के बीच युद्ध चल रहा है, तो हिंदुस्तान में लोगों को बेवजह खुजली मची है। अगर किसी को दूसरे देश से इतना लगाव है, तो वह जहाज में बैठकर वहीं चला जाए।” उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अगर यहां कानून के साथ खिलवाड़ हुआ, तो बख्शेंगे नहीं।

संभल सीओ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान के लिए छाती पीटने वालों का इलाज पुलिस करेगी। दरअसल, शिया मुस्लिम समुदाय के लोग ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतर गए थे। संभल में भी इसकी झलक देखने को मिली थी। यही वजह है कि सीओ कुलदीप कुमार ने पहले ही चेतावनी जारी की है। उनकी इस चेतावनी से जुड़ा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Alert 13 March 2026

मार्च 12, 2026

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026