---Advertisement---

Vande Bharat Train: खुशखबरी! ताज नगरी और माया नगरी की दूरी होगी कम, जल्द इन 2 शहरों के बीच फर्राटा भर सकती है नई वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: ताज नगरी और माया नगरी के बीच की दूरी नई वंदे भारत ट्रेन के जरिए कम हो सकती है। इन 2 शहरों के बीच नई वंदे भारत ट्रेन जल्द फर्राटा भर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2025 4:38 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी यानी आगरा को जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जी हां, कई हालिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है कि ताज नगरी आगरा और माया नगरी यानी मुंबई के बीच की दूरी जल्द ही कम होने वाली है। नई वंदे भारत ट्रेन आगरा और मुंबई को और करीब लाएगी। वर्तमान समय में आगरा और मुंबई के बीच तकरीबन 17 से 18 घंटे में पूरी होती है। मगर नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से यह समय कम हो जाएगा। खबरों के मुताबिक, नई वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्री आगरा से मुंबई के बीच का सफर 10 घंटे में पूरा कर सकेंगे।

Vande Bharat Train से कम होगी इन 2 शहरों की दूरी

मालूम हो कि आगरा और मुंबई के बीच की दूरी 1200 किलोमीटर से अधिक की है। ऐसे में अलीगढ़ से मुंबई के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अलीगढ़ से मुंबई के बीच चलने वाली प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के संभावित स्टेशन की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ से चलकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड और मुंबई तक जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें, तो आगरा रेल मंडल ने यह प्रस्तावित मार्ग की जानकारी कुछ महीने पहले ही रेलवे बोर्ड के पास भेजी थी। ऐसे में अगर यह प्रस्तावित रेल रूट पास हो जाता है, तो अलीगढ़ से मुंबई तक के लाखों लोगों को लाभ हो सकता है।

वंदे भारत ट्रेन का जल्द शुरू हो सकता है ट्रायल

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ से मुंबई के बीच चलने वाली आगामी Vande Bharat Train आने वाले कुछ महीने में पटरी पर दौड़ना शुरू कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस रुट पर ट्रेन की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह वंदे भारत ट्रेन लगभग 16 कोचों के साथ शुरू हो सकती है। इस ट्रेन में यात्रियों को कई हाईटेक सुविधाएं मिल सकती हैं। कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो रेलवे बोर्ड अलीगढ़ से मुंबई के बीच चलने वाली इस ट्रेन का अगले कुछ दिनों में ट्रायल स्टार्ट कर सकता है। फिलहाल इस रूट को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026