---Advertisement---

Vande Bharat Train: खजुराहो से चित्रकुट धाम दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का ये होगा रुट, यात्रियों को काशी पहुंचने में भी मिलेगी बड़ी सहुलियत

Vande Bharat Train: खजुराहो से काशी पहुंचने के लिए वंदे भारत ट्रेन को जल्द शुरु किया जाएगा। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा और उनकी राह आसान होगी। यहां जानें पूरा रुट।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 22, 2025 5:51 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: मध्य प्रदेश का खजुराहो अपनी अनोखी कला के लिए जाना जाता है। यहां पर बने मंदिरों को देखने के लिए दूर-दूर से यात्री पहुंचते हैं। अब इस ऐतिहासिक शहर को काशी से जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन के चलाई जा रही है। जिसकी वजह से चित्रकुट धाम जाने वाले श्र्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। इस नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने की अनुमति नरेंद्र मोदी सरकार ने दी है। जिसके बाद खजुराहो के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद कहा है।

खजुराहो और काशी के बीच दौड़ेगी Vande Bharat Train

खजुराहो और काशी नगरी को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का रुट खजुराहो ,चित्रकूट के साथ-साथ संगम नगरी प्रयागराज होते हुए काशी यानी की वाराणसी तक जाएगा। ये एक्सप्रेस वे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। इस ट्रेन से संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। केन्द्र सरकार ने बुंदेलखंड को बड़ी सौगात दी है।

खजुराहो और काशी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का समय

खजुराहो से वाराणसी के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का समय भी आ गया है। इस ट्रेन का संचालन खजुराहो से दोपहर 3:20 होगा। इसके बाद ये 6:13 बजे चित्रकूट धाम पहुंचेगी। इस बीच महोबा और बांदा जैसे प्रमुख स्टेशन भी पड़ेंगे। रात 11 बजे के आस-पास ये काशी पहुंचेगी। ये रुट प्रयागराज होते हुए जाएगा। फिर यात्री दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। ये ट्रेन मध्य प्रदेश के खजुराहो 1:10 बजे के लगभग पहुंचेगी।

इन ऐतिहासिक शहरों के बीच में दौड़ने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का फायदा सिर्फ धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को ही नहीं होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Heat Alert 9 March 2026

मार्च 8, 2026