---Advertisement---

Waqf Board संशोधन बिल पर चढ़ा सियासी पारा! पूर्व CM Akhilesh Yadav ने BJP सरकार पर जमकर कसा तंज; जानें क्या कहा?

Waqf Board: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'वक्फ बोर्ड' शब्द खूब चर्चाओं में है। इसकी प्रमुख वजह है 'वक्फ बोर्ड संशोधन बिल' को लेकर बन रही सुर्खियां। दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की संपत्ति पर अंकुश लगाने के लिए एक विधेयक ला सकती है , जिसको लेकर यूपी का सियासी पारा भी तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 5, 2024 2:01 अपराह्न | Updated: अगस्त 6, 2024 11:30 पूर्वाह्न

Waqf Board
Follow Us
---Advertisement---

Waqf Board: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ‘वक्फ बोर्ड’ शब्द खूब चर्चाओं में है। इसकी प्रमुख वजह है ‘वक्फ बोर्ड संशोधन बिल’ को लेकर बन रही सुर्खियां। दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की संपत्ति पर अंकुश लगाने के लिए एक विधेयक ला सकती है, जिसको लेकर यूपी का सियासी पारा भी तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल (वक्फ एक्ट) को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच आज यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि “बीजेपी (BJP) के पास हिंदू-मुसलमान करने या किसी का अधिकार छीनने के अलावा कोई काम नहीं है।” सपा चीफ ने इसके अलावा ‘नजूल भूमि’ को लेकर भी योगी सरकार पर तंज कसा है।

पूर्व CM अखिलेश यादव का तंज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल (वक्फ एक्ट) को लेकर चल रही तमाम कयासबाजी के बीच अपना पक्ष रखा है। अखिलेश यादव ने इस मामले में यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि “बीजेपी के पास हिंदू-मुसलमान करने या किसी का अधिकार छीनने के अलावा कोई काम नहीं है। मुसलमानों को जो भी अधिकार मिले, चाहें वो आजादी का अधिकार या अपने धर्म को मानने का अधिकार हो उसमें सरकार अपना हस्तक्षेप कर नियंत्रण चाहती है।

अखिलेश यादव ने इसके साथ ही ‘नजूल भूमि’ को लेकर भी व्यक्तिगत रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “सीएम योगी को पता चला कि नजूल एक उर्दू शब्द है, हालाकि अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि नजूल का मतलब कुछ और है, लेकिन उन्हें लगा कि नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन है और वो इससे जुड़ा एक संशोधन विधेयक लेकर आ गए जिसका विरोध उनकी ही पार्टी की ओर से हुआ।”

Waqf Board को लेकर क्यों बन रही सुर्खियां?

वक्फ बोर्ड (Waqf Board) इन दिनों इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कीवर्ड के जैसे छाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अंकुश लगाने के लिए वक्फ एक्ट में संशोधन से जुड़ा एक विधेयक ला सकती है। इससे वक्फ बोर्ड की शक्तियां कम होने का अनुमान है।

क्या है वक्फ बोर्ड?

वक्फ का अर्थ है ‘अल्लाह के नाम’। सीधे शब्दों में समझें तो वक्फ बोर्ड मुसलमानों का वो संगठन है जिसे कोई भी मुस्लिम व्यक्ति पैसा, जमीन, मकान या कोई और कीमती चीज दान कर सकता है। बोर्ड इन संपत्तियों की रख-रखाव और इसे मैनेज करने का काम करता है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वक्फ बोर्ड जमीन के मामले में रेलवे और कैथोलिक चर्च के बाद तीसरे नंबर पर है और इसके पास करीब 8 लाख एकड़ से ज्यादा की जमीन उपलब्ध है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026