---Advertisement---

Weather Update: UP-उत्तराखंड से लेकर गोवा-राजस्थान तक बरसेंगे मेघ, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस क्रम में कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। बीते दिन ही राजधानी दिल्ली के साथ पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 17, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस क्रम में कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। बीते दिन ही राजधानी दिल्ली के साथ पश्चिमी यूपी के अनेक हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली थी। ऐसे में मौसम (Weather) विभाग ने आज फिर अपने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि यूपी और उत्तराखंड में बारिश का क्रम अगले दो दिन तक जारी रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए पश्चिमी राजस्थान और गोवा के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो यहां आज भारी बारिश देखी जा सकती है।

वहीं मौसम (Weather) विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां आज भी बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। हिमाचल, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी बारिश का क्रम जारी रहने की सूचना है।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने गोवा और पश्चिमी राजस्थान के लिए आज के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो यहां आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इसके अतिरिक्त विभाग ने 8 सितंबर के लिए गुजरात के अन्य हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इस तटीय राज्य में भारी बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में भी जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो बारिश का ये सिलसिला यूपी से लेकर उत्तरखंड तक जारी रहने वाला है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी आज और कल बारिश का क्रम जारी रह सकता है। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, हिमाचल और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भी बारिश के आसार जताए हैं।

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और अरुणांचल के लिए भी आज बारिश के आसार जताए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026