---Advertisement---

Weather Update: उत्तराखंड समेत देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में खूब बरसेंगे बादल, दिल्ली को झेलनी पड़ सकती है उमस

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश देखने को मिल रही है। पहाड़ी राज्यों की हालत बेहद ही खराब है। भारी बारिश से इन राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिती पहले ही बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज फिर एक बार आगामी दिनों के लिए मौसम का पुर्वानुमान लगाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2023 6:00 पूर्वाह्न

heavy rain
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश देखने को मिल रही है। पहाड़ी राज्यों की हालत बेहद ही खराब है। भारी बारिश से इन राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिती पहले ही बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज फिर एक बार आगामी दिनों के लिए मौसम का पुर्वानुमान लगाया है। विभाग की माने तो आगामी दिनों में दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में उमस देखने को मिल सकती है। वहीं देश के प्रमुख पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

दिल्ली एनसीआर में रहेगी उमस

विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक अब दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्र में उमस देखने को मिल सकती है। यहां पिछले कुछ दिनों से कभी हल्की बारिश तो कभी धूप देखने को मिल रहा है। लोगों की माने तो यहां उमस अब बढ़ रही है। ऐसे में विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्र को उमस झेलना पड़ेगा।

उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में खूब बरसेंगे बादल

विभाग ने यूपी के पूर्वी क्षेत्र और उत्तराखंड में बारिश के अनुमान लगाए हैं। खबरों का माने तो यूपी के पूर्वी क्षेत्रों में तीन अगस्त तक भारी बारिश होने की आशंका है। इसको लेकर सूबे में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उत्तराखंड के पांच से ज्यादा जिलों में भी भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में प्रमुखतः देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत शामिल हैं। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इन जिलों के अनेक हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है।

देश के उत्तर पूर्वी राज्य भी रहेंगे बारिश की चपेट में

मौसम विभाग की माने तो देश के उत्तर पूर्वी राज्य प्रमुखतः अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश देखी जा सकती है। विभाग ने इन राज्यों के लिए भी तीन अगस्त तक का अलर्ट जारी कर रखा है। इन पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश से लोगों को भूस्खलन जैसी त्रासदी को झेलना पड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026