---Advertisement---

Weather Update: यूपी और उत्तराखंड में होगी मूसलाधार बारिश, देश के उत्तर पूर्वी सहित इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। कुछ ऐसे राज्य हैं जहां इसकी मात्रा ज्यादा है तो वहीं कुछ ऐसे हैं जहां गर्मी से अभी भी तांडव मचा हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस भीषण बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Rain Alert
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। कुछ ऐसे राज्य हैं जहां इसकी मात्रा ज्यादा है तो वहीं कुछ ऐसे हैं जहां गर्मी से अभी भी तांडव मचा हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस भीषण बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक यूपी के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को भी इस भीषण बारिश से राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक हो सकती है बारिश

विभाग की माने तो देवभूमि उत्तराखंड में आगामी चार दिनों यानी 10 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिले इस भीषण बारिश से प्रभावित रह सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड में पहले से ही भारी बारिश जारी है जिसके वजह से यहां लोग बाढ जैसी आपदा को झेल रहे हैं। वहीं इसके अतिरिक्त कई रास्तों के भी बंद होने की खबरें आती ही रहती हैं।

यूपी में भी भारी बारिश को लेकर जारी है अलर्ट

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी इस भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें राज्य के कई जिले प्रमुखतः गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ, रायबरेली समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्से शामिल हैं। बता दें कि यूपी के पूर्वी क्षेत्र में हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम बारिश देखने को मिली है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की माने तो असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड और मणिपुर में भी अगले पांच दिन तक बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में बारिश के साथ-साथ लोगों को भूस्खलन से भी सतर्क रहने को कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026