---Advertisement---

Uttarakhand: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने डिफिलिएट किए अपने 10 डिग्री कालेज, इन बड़े कारणों से लिया फैसला

Uttarakhand: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय से लेकर राजकीय विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज सभी इन दिनों नए सत्र के तैयारी में जुटे में जुटे है। ऐसे में गढ़वाल विश्वविद्यालय की तरफ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल उसने अपने केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े 10 डिग्री कालेज को डिफिलिएट कर दिया है। यह ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 21, 2023 12:49 अपराह्न

Uttarakhand
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय से लेकर राजकीय विश्वविद्यालय और डिग्री कालेज सभी इन दिनों नए सत्र के तैयारी में जुटे में जुटे है। ऐसे में गढ़वाल विश्वविद्यालय की तरफ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल उसने अपने केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े 10 डिग्री कालेज को डिफिलिएट कर दिया है। यह फैसला सत्र (2023-24) के शुरू होने से पहले लिया गया है, ताकि एडमिशन लेने वाले छात्र और छात्राएं किसी भी दुविधा में न रहें। गढ़वाल विश्वविद्यालय  ने कार्यकारी परिषद की बैठक में फैसला लेने के तुरंत बाद इसकी सूचना पहले तो केंद्र की शिक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया, फिर बाद में राज्य सरकार को भी जानकारी दी गई।  

ये भी पढ़ें: Kedarnath ज्योतिर्लिंग पर नोट उड़ाती महिला का Video Viral, आपत्ति के बाद DM ने दिए जांच के आदेश

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने 10 डिग्री कालेज डिफीलियेट क्यों किया ?

बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय ने यह फैसला कोई आनन-फानन में नहीं लिया है। वह बहुत पहले से ही 10 कॉलेजों को डिफीलियेट करने के मूड में था। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार गढ़वाल विश्वविद्यालय अपने 10 कालेजों के साथ ऐसा क्यों कर रहा है ? तो इसका जवाब यह है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार में वेतन भत्ते को लेकर खींचतान। दरअसल गढ़वाल विश्वविद्यालय से जो 10 कालेज जुड़े हुए थे, उनको राज्य सरकार ने यह कहकर वेतन भत्ते को टाल दिया कि यह तो केंद्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा है। ऐसे में हम भला क्यों इसकी जिम्मेवारी लें. इसी बीच हाई कोर्ट में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने याचिका दायर कर दी, जिस पर कोर्ट ने केंद्र व् राज्य सरकार को निर्णय लेने को कहा था।  तब जाकर दोनों ने इस मसले पर बातचीत की, इसके साथ ही गढ़वाल विश्वविद्यालय केंद्र ने पूछा कि आखिरकार आप कब अपने 10 कालेजों को सूची से हटा रहे है। ऐसे में गढ़वाल विश्वविद्यालय के पास कोई दूसरा चारा नहीं था। 

कौन से है वो 10 कालेज ? 

अगर आप 12 पास करके बड़े कालेजों में एडमिशन के उत्सुक है, तो आपके मन में अब एक सवाल जरूर खटक रहा होगा, कि जिन कालेजों को सूची से बाहर किया गया है आखिरकार उनके नाम क्या है ? तो चलिए हम आपको बता देते है। 

डीएवी पीजी कॉलेज, (देहरादून)

डीबीएस पीजी कॉलेज, (देहरादून)

एसजीआरआर पीजी कॉलेज, (देहरादून)

एमकेपी पीजी कॉलेज, (देहरादून)

डीडब्ल्यूटी कॉलेज, (देहरादून)

एमपीजी पीजी कॉलेज, (मसूरी)

महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार

चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार

बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार

राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी

वही गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने बयान में एक बड़ी बात यह भी कही है कि हमारे पुराने छात्र अभी भी विश्वविद्यालय का हिस्सा रहेंगे।

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026