---Advertisement---

Uttarakhand News: भारी बारिश चलते कई हाईवे बंद, चारधाम यात्रा हुई प्रभावित, इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट  

Uttarakhand News: पहाड़ी प्रदेशों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं मैदानी के राज्यों में अब हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जबकि दून के अधिकतर क्षेत्रों में 24 घंटों में अधिक वर्षा देखने को ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 26, 2023 5:14 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: पहाड़ी प्रदेशों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं मैदानी के राज्यों में अब हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल रही है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जबकि दून के अधिकतर क्षेत्रों में 24 घंटों में अधिक वर्षा देखने को मिली। बताया जा रहा है उत्तराखंड के ‘चकराता’ के पास कोटी में 117 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि ‘सहस्रधारा’ की तरफ 107 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।  ऐसे में बारिश के चलते मौसम विभाग के अनुमान को देखते हुए बताया जा रहा है, प्रशासन ने 5 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा जाने वाले कई हाईवे बारिश के चलते बंद किए गए हैं। बताया जा रहा है, हाईवे के कई जगहों पर मलबा आ गया है। जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। 

उत्तराखंड के कौन से जिलों में जारी किया गया अलर्ट   

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। खबरों की मानें तो 5 जिले में अगले दिन भी भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के नाम चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली है। ऐसे में प्रदेश की सरकार इन जगहों पर बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। यही नहीं इसके अलावा हरिद्वार में भी बारिश के चलते चेतावनी दे दी गई है।  

चारधाम की यात्रा फिर हुई प्रभावित 

अक्सर देखा गया है, श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा में मेघ ने हमेशा व्यवधान उत्पन्न करते हैं। ऐसे में सभी हाईवे को सरकार आनन-फानन में बंद कर देती है। दरअसल भारी बारिश के चलते सड़कें और हाईवे में भू-धसाव, मलबा, भूस्खलन हो जाती है।  जिसके कारण लोगों की बेवजह ही जान चली जाती है। 

ऐसे में अब भारी बारिश के चलते बताया जा रहा है, चारधाम की यात्रा प्रभावित हुई है। ख़बरों की मानें तो ‘गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लालढांग’ और ‘हेल्गु गाड’ में मलबा आने के कारण मार्ग को फ़िलहाल रोक दिया गया है। वहीं बारिश के भू-धसाव के चलते पहले से बंद ‘हाईवे मनेरी डैम’ और ‘बंंदरकोट’ को खोल दिया गया। इसके अलावा ‘यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग’ को सिर्फ मंगलवार शाम को 1 घंटे खोला गया। फिर जब ट्रैफिक पुलिस को मालूम चला कि डाबरकोट के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने की वजह से फिर ‘यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग’ को बंद कर दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026