---Advertisement---

Uttarakhand News: चमोली समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में बरसे बादल, भूस्खलन से कई रास्ते हुए बंद

Uttarakhand News: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड लगातार कुदरत की मार झेल रहा है। चमोली समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बीती रात हुए बारिश से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 24, 2023 5:18 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड लगातार कुदरत की मार झेल रहा है। चमोली समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बीती रात हुए बारिश से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही लागों के आवा-गमन के प्रभावित होने की भी खबर है। खबरों का माने तो हजारों सैलानी, मार्ग टूट जाने के कारण फंसे हुए हैं जिन्हें राहत कर्मियों की मदद से बचाया जा रहा है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर हुआ बाधित

स्थानीय रिपोर्ट का माने तो भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया है। पहाड़ो से मलबा आ जाने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। इस बंद हुए रास्तों के चलते हजारों तीर्थयात्रियों के फंसे होने की खबर है। हालाकि रेस्क्यू टीम लगातार फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। इस बंद हुए रास्तों के कारण स्थानीय नागरिकों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भी आया मलबा

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मलबा सैलाब बनकर आया और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे को भी बंद करना पड़ा। बता दें कि स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार उमट्टा के पास इस हाइवे पर पहाड़ों से मलबा आ जाने के कारण कर्णप्रयाग, गौचर व सिमली क्षेत्र से आने वाले लोग खूब प्रभावित हुए हैं। इस बंद हुए रास्तों के चलते सौ से ज्यादा गाड़ियों के फंसने की खबर है जिसमें स्थानीय के साथ-साथ तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी के बीच फंसे हैं तीर्थयात्री

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जगह-जगह रास्तें बंद हैं। अधिकांश जगह से लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है। ऐसे में हाइवे बंद हो जाने के कारण कई गांवो के संपर्क टूट गए हैं। खबर है कि स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी के बीच 200 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे हैं। हालाकि प्रशासन की माने तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026