---Advertisement---

Uttarakhand News: चमोली करंट हादसे के पीड़ितों से मिले CM धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी आज चमोली में हुए करंट हादसे के पीड़ितों से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 20, 2023 3:34 अपराह्न

Chamoli Accident
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (20 जुलाई) चमोली में हुए करंट हादसे के पीड़ितों से मिले। वे सुबह-सुबह गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतकों के शवों पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इस दौरान CM धामी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए राहत राशि का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए, जबकि प्रति घायल को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

इधर CM धामी के गोपेश्वर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। गुरुवार (20 जुलाई) सुबह जैसे ही CM धामी गोपेश्वर पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस बात की जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

हादसे में 16 लोगों की हुई मौत

बता दें कि बीते दिनों (19 जुलाई) चमोली जिले के अलकनंदा में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर ये हादसा हुआ था, जहां ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 11 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे।

घायलों में से 6 को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था, जबकि 5 को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इन्हीं घायलों से मिलने आज CM धामी गोपेश्वर पहुंचे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026