---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: सामने पहाड़, बगल में जंगल, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को होगा स्वर्ग सा अनुभव; इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, चेक करें डिटेल

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे यानि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2025 5:09 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे यानि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जनवरी 2026 या फरवरी में इसका संचालन शुरू हो सकत है। बता दें कि कई मायने में यह अन्य एक्सप्रेसवे के मुकाबले अलग है। इस दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर सामने पहाड़ और दोनों तरफ घने जगंलों का नजारा दिखेगा। ऐसा लगेगा मानो आप स्वर्ग की सैर कर रहे है। इसके भी कई मायने में यह गेमचेंजर साबित होगा, खासकर पश्चिमी यूपी के लिए। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2 से 3 घंटे की रह जाएगी, जिसमे अभी करीब 6 घंटे का समय लगता है।

Delhi Dehradun Expressway पर दिखेगा स्वर्ग का नजारा

बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। कई मायने में यह एक्सप्रेसवे एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। अगर इस एक्सप्रेसवे की बात करें तो सहारनपुर के बाद इस एक्सप्रेसवे के अगल बगल पूरे पहाड़ है। इसके अलावा राजा जी नेशनल पार्क वाले पैच से सामने पहाड़ का खूबसूरत नजारा दिखता है। बता दें कि एक्सप्रेसवे के अगल बगल खूबसूरत हरे भरे पेड़ और जंगल शामिल है। यह रूट किसी स्वर्ग से कम नहीं है। साथ ही यात्री मात्र 2.5 से 3 घंटे के अंदर दिल्ली से देहरादून का सफर कर सकेंगे। जबकि अभी यहां जाने में करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा भी यह कई मायने में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुछ चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सबसे खास बात है कि कुछ जगहों पर हॉर्न बजाने की पूर्ण मनाही है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर दो-पहिया मोटरसाइकिल और स्कूटर की एंट्री आमतौर पर प्रतिबंधित रहती है क्योंकि ये हाई-स्पीड लेन पर सुरक्षित नहीं चलते। ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा या किसी भी तरह के तीन-पहिया वाहनों का हाईवे पर चलना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा स्पीड लिमिट का भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही त्योहारों या विशेष कार्यक्रमों (जैसे कान्वड़ यात्रा) के दौरान भारी वाहनों (बेस/ट्रक आदि) की आवाजाही सीमित या पूरी तरह बंद हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026