---Advertisement---

Dehradun News: देहरादून में आफत बनी बारिश, भवनों में पानी का रिसाव बढ़ा, कई घरों में आई दरारें

Dehradun News: देव भूमि उत्तराखंड में इन दिनों आफत की बारिश हो रही है। देहरादून-ऋषिकेश जैसे कई शहरों में भवनों में पानी का रिसाव बढ़ा गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 12:09 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: मानसून की बारिश ने इस बार पहाड़ों में खूब तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह नुकसान हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देहरादून-ऋषिकेश समेत कई बड़े शहरों में इन दिनों भारी बारिश के चलते भवनों में पानी का रिसाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं कई घरों में तो दरारें भी पड़ गई हैं। जिस वजह से लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

घरों के फर्श से बह रहा भूजल

ऋषिकेश की बात करें तो यहां ऊपरी गंगानगर क्षेत्र के कई घरों में पानी का रिसाव बढ़ गया है। निवासियों का कहना है की पीछले वीकेंड पर लगातार बारिश के बाद से उनके घरों के फर्श से जमीन का पानी निकल रहा है।

इसी तरह के मामले देहरादून से लगभग 40 किमी दूर स्थित रायवाला क्षेत्र में भी सामने आए हैं, जहां 20 घरों के निवासियों ने भी दावा किया कि उनके घरों की दीवारों और फर्शों में दरारें आ गई हैं।

डर के साये में जीने को मजबूर लोग

गंगानगर के स्थानीय निवासी दिनेश ने कहा कि यह बारिश या बाढ़ का पानी नहीं है, बल्कि साफ पानी है। यह शायद भूजल है, जो दरारों से रिस रहा है। हमारी गली में कम से कम चार घर इस समस्या का सामना कर रहे हैं और हम चिंतित हैं, क्योंकि यहां घरों की नींव कमजोर हो रही है।

इस वजह से हो रहा भूजल सा रिसाव

वहीं, अधिकारियों के अनुसार, दोनों क्षेत्र गंगा नदी के किनारे स्थित हैं, जहां भूजल स्तर आमतौर पर ऊंचा रहता है और क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण स्तर में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों ने बताया कि नदियों और उनकी सहायक नदियों के प्राकृतिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है, जो इस अजीब समस्या का कारण हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 June 2026

जून 2, 2026

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 28 May 2026

मई 27, 2026