---Advertisement---

बच्चों के साथ Delhi-Dehradun Expressway पर सफर? बैग में जरूर रखें ये जरूरी सामान, नहीं तो बढ़ सकती है मुश्किलें! पढ़े पूरी रिपोर्ट

Delhi-Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो चुका है। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी काफी कम हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 1:08 अपराह्न

Delhi-Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi-Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और और खूसबसूरत एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो चुका है। पीएम मोदी ने Delhi Dehradun Expressway को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी। जबकि पहले देहरादून पहुंचने में 6 -7 घंटे का समय लगता था।

बता दें कि कई मायनों में यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर साबित होगा। खासकर पश्चिमी यूपी के कई शहरों के लिए, माना जा रहा है कि इसके शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्री इस एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। हालांकि यात्रा के दौरान यात्रियों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप छोटे बच्चों के साथ यात्रा करते है तो विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Delhi-Dehradun Expressway पर सफर के दौरान बरतें ये सावधानियां

बता दें कि दिल्ली के अक्षरधाम से इस एक्सप्रेसवे की शुरूआत होगी। वहीं अगर रूट की बात करें तो गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर होते हुए यात्री देहरादून पहुंच सकेंगे। हालांकि इस दौरान यात्रियों को कुछ सावधानियां बरतनी होगी। मालूम हो कि बागपत से सहारनपुर करीब 120 किलोमीटर पर किसी प्रकार के रेस्ट रूम या खाने पीने की सुविधा नहीं है।

हालांकि कई जगहों पर रेस्ट रूम, होटल, रेस्टोरेंट का निर्माण हो रहा है। लेकिन इस हाईवे पर खाने – पीने से लेकर रेस्ट रूम की सुविधा नहीं है। यानि इस रूट पर अगर यात्री यात्रा करते है तो उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलेगी। माना जा रहा है कि कुछ महीनों पर इस प्रकार की सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बच्चों के साथ यात्रा के दौरान रखें ये जरूरी चीजें

अगर आप Delhi Dehradun Expressway पर यात्रा करने की सोच रहे है, खासकर छोटे बच्चों के साथ तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले बच्चों के लिए खाने-पीने की जरूरी चीजें साथ में जूरूर रखें, जैसे – दूध, पानी, पराठा, फल आदि। क्योंकि अभी इस एक्सप्रेसवे पर रेस्ट रूम नहीं है और ना ही खाने-पीने की सुविधा। इसलिए अपने साथ खाने-पीने की चीजें साथ में ही लेकर चले। हालांकि अगर टाइमिंग की बात करें तो मात्र 2.5 से 3 घंटे में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत लगभग 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी शामिल है, जिसकी लंबाई लगभग 12 से 14 किलोमीटर है। जो Delhi Dehradun Expressway को और खास बनाता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026