---Advertisement---

उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का जाल, देवभूमि के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना, जानें धामी सरकार की प्लानिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार देवभूमि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर प्रयासरत नजर आ रही है। इसी कड़ी में सुदूर पहाड़ी इलाको में बसे गांवों को भी मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना बन रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2024 2:56 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार देवभूमि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर प्रयासरत नजर आ रही है। इसी कड़ी में सुदूर पहाड़ी इलाको में बसे गांवों को भी मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना बन रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत 250 से कम की आबादी वाले गांवो को मुख्य मार्ग के जोड़ा जाएगा। खबर है कि सरकार जल्द ही इसे लागू कर सड़कों का निर्माण प्रारंभ करेगी। दावा किया जा रहा है इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि व पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण सुविधाओं का विकास हो सकेगा।

इसके अलावा भी उत्तराखंड में धामी सरकार सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी में है। दरअसल सरकार की ओर से 108 नई सड़कों के निर्माण के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसके तहत राज्य में 978 करोड़ रुपये की लागत से 108 नई सड़के बनाई जाएंगी। धामी सरकार लगातार इस कोशिश में है कि राज्य के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए जिससे की कृषि के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं में इजाफा हो सके।

उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का जाल

उत्तराखंड में आगामी दिनों में सड़कों का जाल बिछता नजर आएगा। दरअसल केन्द्र सरकार की ओर से 978 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 108 नई सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी गई है। इन सभी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा जिसकी कुल लंबाई 1194 किलोमीटर बताई जा रही है। धामी सरकार की ओर से इन सभी सड़कों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव भेजे गए थे। केन्द्र द्वारा निर्माण कार्य को स्वीकृति देने के बाद दावा किया जा रहा है कि अब राज्य के ज्यादातर गांव मुख्य मार्गों से जुड़ सकेंगे जिससे की लोगों की सुविधा बढ़ेगी।

शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ इन सुविधाओं में इजाफा

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली 108 नई सड़कों के निर्माण के साथ राज्य के ज्यादातर गांवो को मुख्य मार्ग से जोड़ लिया जाएगा। इससे पहाड़ी इलाकों के दूर-दराज में स्थित गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, कृषि व रोजगार की सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ पर्यटन में इजाफा होगा जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 9 Feb 2026

फ़रवरी 8, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026