---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: खुशखबरी! इन रूटों पर जल्द स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो सकता है शुरू, जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत का एक और संस्करण पेश करने जा रहा है। यह ट्रेन स्लीपर क्लास कहलाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2024 6:26 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे जल्द ही देशवासियों को नई सौगात दे सकता है। आपको बता दें कि रेलवे वंदे भारत का एक और संस्करण पेश करने जा रहा है। यह ट्रेन स्लीपर क्लास कहलाएगी। गौरतलब है कि अभी कई सारे रूटों पर सेमी वंदे भारत का परिचालन किया जा रहा है जिसमे यात्री सिर्फ बैठ कर ही यात्रा कर सकते है। वहीं अब जल्द भारतीय रेलवे देश के कुछ रूटों पर स्लीपर वंदे भारत चला सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सारी जानकारी।

इन रूटों पर चलेगी Vande Bharat Sleeper Train

जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे जल्द ही भोपाल से मुंबई और अयोध्या (यूपी) को जोड़ने वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रही है। रेल मंत्रालय की ओर से स्लीपर वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन रूटों पर ट्रेन का ट्रायल जुलाई 2024 में शुरू हो सकता है।

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की खासियत

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि हर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 15 कोच होंगे। गौरतलब है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन स्लीपर क्लास की होगी और इसलिए रेलवे इन ट्रेनों को रात में चलाएगा। ताकि यात्री सुबह अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंच सकें। इससे यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा, खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को ज्यादा फायदा मिलेगा। मालूम हो कि अभी वंदे भारत ट्रेन 500 से 600 किलोमीटर तक ही सफर तय करती है। भारतीय रेलवे 1000 किमी की दूरी तक के शहरों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।

कितनी होगी रफ्तार

जानकारी के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। गौरतलब है कि अगर 160 किलोमीटर की रफ्तार से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलेगी तो इससे यात्रियों और रेलवे का काफी समय बच सकेगा, हालांकि कई ऐसे रूट है, जहां रफ्तार काफी कम हो जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026