---Advertisement---

देश के पहले केबल-स्टे Anji Khad रेल ब्रिज से फर्राटे के साथ गुजरी नई Vande Bharat Train! इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना देख देंगे सलामी

एतिहासिक उपलब्धि जम्मू-कश्मीर के हिस्से लगी है और नई Vande Bharat Train कटरा से कश्मीर घाटी को जोड़ रही है। इसी बीच इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के रियाशी से आए एक वीडियो में नई वंदे भारत ट्रेन देश के पहले केबल-स्टे Anji Khad रेल ब्रिज से गुजरते देखी जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 7, 2025 12:29 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: सदियों का इंतजार आज समाप्त हुआ और अंतत: जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली रेल लिंक शुरू हो गई है। इस दौरान इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना अंजी खड्ड रेल ब्रिज देखने को मिला। कटरा से श्रीनगर को जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के भीतर से इस खास तस्वीर को कैमरे में कैद किया गया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में नई वंदे भारत ट्रेन फर्राटा के साथ देश के पहले केबल-स्टे Anji Khad रेल ब्रिज से गुजरते देखी जा सकती है। नई Vande Bharat Train को इस रेल ब्रिज से गुजरते देख जम्मू-कश्मीर वासियों के साथ समस्त देशवासियों को एक अद्भुत एहसास हुआ है। आधुनिक तकनीक से लैस और इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूना के तौर पर बनाई गई इस ब्रिज को देख लोग कारीगरों को सलामी देंगे।

भारत के पहले केबल-स्टे Anji Khad रेल ब्रिज से गुजरी नई Vande Bharat Train!

एक वायरल वीडियो आज सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर छाया है। वायरल वीडियो में नई वंदे भारत ट्रेन भारत के पहले केबल-स्टे अंजी खड्ड रेल ब्रिज से गुजरती नजर आ रही है। इस वीडियो को लोको पॉयलट कैबिन से शूट किया गया है। वायरल वीडियो में अंजी खड्ड रेल ब्रिज का खूबसुरत हिस्सा देखा जा सकता है। कैसे फर्राटा के साथ रफ्तार भरते हुए नई Vande Bharat Train इस ब्रिज से गुजर रही है, ये सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। बता दें कि पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज के साथ केबल-स्टे अंजी खड्ड रेल ब्रिज का उद्घाटन भी बीते कल किया था। इंजीनियरिंग के इस अद्भुत नमूने को देख लोग कारीगरों की दाज दे रहे हैं और उनके अथक परिश्रम को सलामी पेश कर रहे हैं।

जम्मू से रेल मार्ग के थ्रू जुड़ गई कश्मीर घाटी!

मालूम हो कि धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर अब रेल मार्ग से भी जुड़ गया है। पीएम मोदी की उपस्थिति में बीते कल कटरा को श्रीनगर से जोड़ने वाली रेल लिंक का उद्घाटन हुआ। इसी क्रम में पहली Vande Bharat Train भी अपने गंतव्य को पहुंच रही है। इससे पूर्व लोगों को हवाई यात्रा या नेशनल हाइवे के सहारे जम्मू से कश्मीर या कश्मीर घाटी से जम्मू की यात्रा करनी होती थी। हालांकि, अब स्थिति बदल गई है और जम्मू से कश्मीर घाटी रेल मार्ग के थ्रू भी जुड़ गया है जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ होने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026