---Advertisement---

Vande Bharat Train: मानसा, संगरूर और बरनाला के यात्रियों का सपना हुआ पूरा, ले सकेंगे पंजाब से दिल्ली दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की हाईटेक सुविधाओं का लाभ

Vande Bharat Train: फिरोजपुर से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बरनाला का नया स्टॉप मिल गया है। लंबे समय से पंजाब के लोग इसकी मांग कर रहे थे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 18, 2025 3:53 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: दिल्ली और पंजाब के बीच सीधे चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाई स्पीड ट्रेन के स्टॉप को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। लेकिन अब बमानसा, संगरूर और बरनाला के यात्रियों का सपना पूरा हो गया है। फिरोजपुर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बरनाला में भी रुकेगी। यहां से यात्री अब चढ़ और उतर सकेंगे। इसके साथ ही इस ट्र्ने की लग्जरी सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

फिरोजपुर से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को मिला नया स्टॉप

आपको बता दें, पंजाब के फिरोजपुर से डायरेक्ट नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन नंबर 26462 चलती है। इसका रुट फिरोजपुर कैंट, फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत और पुरानी दिल्ली जंक्शन तक है। बुधवार को छोड़कर इसका संचालन हर रोज किया जाता है। 160 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली ये वंदे भारत ट्रेन पंजाब से नई दिल्ली के बीच का सफर 6 घंटे 40 मिनट के आस-पास पूरा करती है। लंबे समय से बरनाला के लोग चाहते थे कि, उनके यहां पर भी इसका स्टॉप हो। इसके लिए पंजाब आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से खास मीटिंग भी की थी। बरनाला में स्टॉप बनाने की उनकी अपील अब रंग लाई है। क्योंकि ये मांग पूरी कर दी गई है। अब बरनाला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज का लाभ मिलेगा।

Vande Bharat Train की खासियत

आपको बता दें, वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे लग्जरी और हाई स्पीड ट्रेन है। ये पूरी तरह से देसी तकनीक से लैस है। इसमें यात्री की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लेकर ,मोबाइल चार्जिंग, हाई टेक वॉशरुम के साथ आरामदाक सीट मिलती हैं। तेज चलने के कारण ये बहुत जल्दी लंबी दूरी को कम समय में पूरा कर लेती है। यही वजह है कि , यात्री अन्य सामान्य ट्रेन से ज्यादा किराया देकर इस ट्रेन के सफर को चुनते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026