---Advertisement---

Vikas Malu: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर Rolls Royce में सवार कुबेर ग्रुप के मालिक बने सड़क हादसे का शिकार, जानें स्थिति

Vikas Malu: रोल्स-रॉयस की कार अपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। कीमत के लिहाज से इतनी महंगी होती हैं कि इन्हें खरीद पाना सबके बस की बात नहीं होती है। इनके सेफ्टी से लेकर अन्य सभी फीचर्स की चर्चा जोरों पर रहती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 26, 2023 1:33 अपराह्न

Vikas Malu
Follow Us
---Advertisement---

Vikas Malu: रोल्स-रॉयस की कार अपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। कीमत के लिहाज से इतनी महंगी होती हैं कि इन्हें खरीद पाना सबके बस की बात नहीं होती है। इनके सेफ्टी से लेकर अन्य सभी फीचर्स की चर्चा जोरों पर रहती है। इसी बीच रोल्स-रॉयस कार से संबंधित एक खबर सामने आई जिसमें कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू इस कार के साथ रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। खबरों की माने तो यह हादसा गुरुग्राम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ जिसमें विकास मालू गंभीर रुप से घायल हो गए। विकास मालू मशहूर कारोबारी हैं और बिजनेस की खबरों में छाए रहते हैं।

हादसे का शिकार हुए कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू

खबरों की माने तो गुरुग्राम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक रोल्स-रॉयस की कार और तेल टैंकर में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें कुबेर के मालिक विकास मालू गंभीर रुप से घायल हो गए। विकास मालू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस टक्कर के दौरान तेल टैंकर में सवार कुलदीप पुत्र अशोक कुमार और रामप्रीत पुत्र रामराज मौत की भेंट चढ़ गए। ये दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

तेज रफ्तार बनी घटना की वजह

खबरों की माने तो जिस रोल्स-रॉयस की कार में विकास मालू सवार थे, घटना से पहले उसकी रफ्तार 200 km/h से भी ज्यादा थी। रामप्रीत और कुलदीप अपने तेल टैंकर को लेकर विपरीत दिशा में चल रहे थे तभी दोनों की टक्कर हो गई है और गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ट्रक में सवार दोनों की मौत हो गई और साथ ही विकास मालू भी गंभीर रुप ये घायल हो गए।

महंगी आती हैं रोल्स-रॉयस की कारें

बता दें कि रोल्स-रॉयस की कार कीमत के लिहाज से बेहद महंगी कार होती हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। विकास मालू जिस रोल्स-रॉयस की कार में सवार में थे उसकी कीमत 9 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ऐसे में इसके सेफ्टी फीचर को लेकर अब प्रश्न उठ रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर विकास मालू के साथ जो घटना घटी है उसके बाद से ये शानदार और महंगी ब्रांड कार सुरक्षा मानकों को लेकर कई गंभीर सवालों को घेरे में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026