---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, फिर हुई गोलीबारी, उखरूल में तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले

Manipur violence: मणिपुर तीन महीने से अधिक समय से जल रहा है। वहां पर जारी नस्लीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर यहां गोलीबारी हुई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 3:01 अपराह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर में चार महीने पहले शुरू हुई हिंसा अभी भी जारी है। शांति बहाल करने की अपीलों की कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। मणिपुर से आए दिन गोलीबारी और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। अब एक फिर मणिपुर में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है की गोलीबारी की इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि, कई घायल हुए हैं।

गोलीबारी की यह घटना उखरूल जिले के थोवई गांव में हुई है। जहां रातभर मैतेई और कुकी समुदाय के बीच गोलियां चलती रहीं। सुबह पुलिस ने इलाके से तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए हैं। घटना में कई लोगों को घायल होने की बात भी सामने आई है।

जंगल में मिले युवकों के क्षत-विक्षत शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंसा की यह घटना लिटान पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले थोवई गांव में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह गांव के जंगलों से गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को जंगल में तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले। बताया जा रहा है की इनकी उम्र 24 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि युवकों के पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए है। युवकों के शरीर पर कई घाव थे और उनके हाथ-पैर तक कटे हुए थे।

कई हथियार और गोला-बारूद बरामद 

बता दें हिंसा को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षाबल लगातार प्रयास कर रहे हैं। हिंसा को देखते हुए तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बीते दिनों भी पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तलाशी अभियान बुधवार को चलाया गया था। जहां, चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, तेंगनौपाल सहित कई अन्य जिलों में भारी तादाद में राइफलें और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शांति बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026