---Advertisement---

Viral Video: आम आदमी पार्टी ने रिटर्निंग अधिकारी का वीडियो किया शेयर, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Viral Video: आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान रिटर्निंग अधिकारी का नया वीडियो सोशल मीडिया एक्श पर पोस्ट किया गया है। वहीं इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की और कांग्रेस-आप गठबंधन को हराकर तीनों पद ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 6, 2024 2:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान रिटर्निंग अधिकारी का नया वीडियो सोशल मीडिया एक्श पर पोस्ट किया गया है। वहीं इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की और कांग्रेस-आप गठबंधन को हराकर तीनों पद बरकरार रखे।

Viral Video: क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी अनील मसीह को 19 फरवरी को अदालत में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। लोकतंत्र की इस तरह से हत्या नहीं होने दी जाएगी, और अगर शीर्ष अदालत चुनाव प्रक्रिया की शुचिता से संतुष्ट नहीं होगी तो वह दोबारा चुनाव कराने का आदेश देगी। तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ का नेतृत्व करने वाले मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा।

Viral Video: क्या है पूरा मामला

Viral Video
Anil Masih

बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी को मेयर का चुनाव कराया गया। आप-कांगेस गठबंधन के पास अधिकतम पार्षद होने के बाद भी वह मुकाबला हार गई, और बीजेपी को इस चुनाव में जीत हासिल हुई थी। दरअसल 36 में से 8 वोटों को पीठासीन प्राधिकारी मसीह ने मतदान के अधिकार के बिना अवैध घोषित कर दिया था। बीजेपी को 16 वोट मिले जबकि आप-कांग्रेस के पास 20 पार्षद होने के बावजूद 12 वोट रह गए।

Viral Video: आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दरअसल पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर शेयर किया गया है। जिसमे आप की ओर से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि “इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है? देखिए कैसे भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने खुलेआम वोट रद्द कर लोकतंत्र के झंडे की धज्जियां उड़ा दीं। यह भाजपा की तानाशाही का जीता जागता सबूत है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026