---Advertisement---

Bihar Nagar Nikay Chunav के लिए आज से वोटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच रहे लोग

Bihar Nagar Nikay Chunav: 9 जून से बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए 31 नगर निकायों में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में लोग बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 58 नगरपालिका में अपना मतदान देने के लिए जा रहे हैं। बिहार में वोटिंग ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 9, 2023 9:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bihar Nagar Nikay Chunav: 9 जून से बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए 31 नगर निकायों में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में लोग बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 58 नगरपालिका में अपना मतदान देने के लिए जा रहे हैं। बिहार में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। ऐसे में जिन भी नागरिकों को अपना मतदान देना है वह 5 बजे से पहले केंद्रों पर जाकर अपना मतदान दे सकते हैं। सरकार ने प्रदेश में नगर निकाय इलेक्शन के लिए कुल 1677 केंद्र बनाए हैं।

इस दिन आएंगे नतीजें

बिहार नगर निकाय चुनाव 2023 में 4,443 उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 2,201 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 2242 हैं। वहीं अगर वोटरों की बात की जाए तो इस चुनाव में करीबन 12,73,810 लोग अपना वोट देकर इन प्रत्याशियों केभाग्य को तय करेंगे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, इन 12,73,810 वोटरों में 6,68,022 महिला वोटर्स और 6,05,724 पुरुष मतदाता है। इसी के साथ आपको बता दें कि, इस चुनाव का निर्णय 11 जून को सामने आएगा।

Also Read: Gold-Silver Rates Today: सोने के दामों में आई तेजी से गिरावट , यहां चेक करें अपने शहर के भाव

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार में निकाय चुनाव 2023 के लिए सरकार ने सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। नालंदा में वोटिंग की प्रिक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। धीरे-धीरे लोग मतदान देने के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि, बिहार के गया में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। समस्तीपुर जिले में भी मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसी के साथ आपको बता दें कि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान के पूर्व चेहरे की पहचान व्यवस्था लागू की गई है।

Also Read: नाबालिग पहलवान के पिता का सनसनीखेज कबूलनामा, Brij Bhushan Sharan Singh के खिलाफ केस करने की बताई बड़ी वजह

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026