---Advertisement---

Weather Update: इन राज्यों में बरस सकती है आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सो में बारिश को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का क्रम एक बार फिर लौटता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 22, 2023 5:30 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सो में बारिश को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का क्रम एक बार फिर लौटता नजर आ रहा है। इसके तहत विभाग ने मैदानी इलाकों के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आज के लिए अलर्ट जारी किए हैं। वहीं इसके अतिरिक्त उत्तर पूर्वी राज्यों के असम, मेघालय और सिक्किम जैसे राज्यों में भी अलर्ट जारी है।

वहीं मौसम विभाग ने यूपी के साथ उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश (Weather) के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की मानें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में थम चुका बारिश का दौर एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप राज्यों को आफत रुपी बारिश का सामना करना पड़ेगा।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों के प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम को लेकर भी अलर्ट जारी होने की खबर है। देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम और मेघालय में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है जिससे की सभी नदियां उफान पर हैं। ऐसे में एक बार फिर इस भीषण बारिश के आसार के साथ ही राज्य के लोगों के लिए मुश्किल भरे हालात सामने आ सकते हैं।

यूपी के साथ इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे मेघ

बता दें कि मौसम विभाग ने देश के उत्तरी हिस्सों से लेकर दक्षिण के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत यूपी के अलग-अलग क्षेत्र में भी आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं इसके आलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से लेकर पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश के होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने बारिश होने के आसार जताए हैं। बता दें कि देश के तटीय राज्यों में प्रमुखतः तेलंगाना और ओडिशा में बीते दिन भारी बारिश देखने को मिली थी जिससे की राज्य के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर जारी किए गए अलर्ट से राज्य के लोगों के समक्ष मुश्किलें सामने आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026