---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम, जानें IMD का क्या है अपडेट

देश के अधिकतर राज्यों में सूर्यदेव का कहर जारी है। कई राज्यों में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 21, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में सूर्यदेव का कहर जारी है। कई राज्यों में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस तपती गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। विभाग की मानें तो आज कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान की बात करें तो 21 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। शनिवार यानी 22 अप्रैल को नई दिल्ली में आसमान के साफ रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

यूपी के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में आज गर्मी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आज गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। आज आसमान साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें: Heatwave को लेकर देश के इन राज्यों में स्कूल हुए बंद, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा में आसमान के साफ रहने के आसार

वहीं, नोएडा की बात करें तो आज आसमान साफ रहने के आसार (Weather Update) हैं। नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 22 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान की बात करें तो आज 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इन राज्यों में स्कूल बंद

भीषण गर्मी को देखते हुए देश के कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का एलान कर दिया गया है। ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के स्कूलों को आज से बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही पश्चिम बंगाल में भी 24 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही त्रिपुरा में मुख्यमंत्री माणिक शाह ने भी 23 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: Heatwave की चपेट में भारत का 90 फीसदी हिस्सा, दिल्ली के लिए खतरे की घंटी! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026