---Advertisement---

उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी, दिल्ली-UP में भी लुढ़केगा पारा; जानें अन्‍य राज्‍यों में मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसेक तहत आज देश के ज्यादातर राज्यों मे मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ मौसम के सर्द होने के आसार हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 18, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसेक तहत आज देश के ज्यादातर राज्यों मे मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ मौसम के सर्द होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां बीतते दिन के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आएगा और सर्दी बढ़ती प्रतीत होगी।

उत्तर प्रदेश के साथ राजधानी दिल्ली व अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी अब शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिसके परिणाम स्वरुप ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि राजधानी दिल्ली के साथ यूपी के पश्चिमी व अन्य हिस्सों में बीते दिन हल्की बारिश हुई थी जिससे लोगों को सर्दी का अनुभव हो रहा है।

बर्फबारी के साथ ठंडा होगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो देश के पहाड़ी राज्यों में अब बीतते दिन के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकेगा। इसमें उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां अब लोगों को सर्दी का ज्यादा ऐहसास होता नजर आएगा। बता दें कि इन राज्यों बीते तीन-चार दिनों से हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यहां बीतते दिन के साथ सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों मे मौसम का हाल

मौसम विभाग ने यूपी के साथ राजधानी दिल्ली व आस-पास के हिस्सों में मौसम के बदलने के अनुमान जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों मे अब धूंध नजर आ सकता है। वहीं शाम होने के साथ ही इन इलाकों में तापमान भी गिरता नजर आएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि यूपी के साथ राजधानी दिल्ली व अन्य आप-पास के इलाकों में भी अब लोग सर्दी का अनुभव करते नजर आएंगे। वहीं बिहार के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा व महाराष्ट्र जैसे राज्य में आज मौसम के साफ रहने के अनुमान हैं।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों मे एक बार फिर बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि देश के इन दक्षिणी राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश का क्रम जारी था। हालाकि राज्यों को सोमवार और मंगलवार को बारिश से राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर इन राज्यों में मौसम बदलने के साथ बारिश के आसार जताए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 7, 2026

Anurag Dhanda

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

Leave a Comment