---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून को अलविदा कहने का समय आ गया नजदीक, देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो अब मॉनसून को अलविदा कहने के दिन आ रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 28, 2023 5:08 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो अब मॉनसून को अलविदा कहने के दिन आ रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। वहीं इसके अतरिक्त कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

इन राज्यों में प्रमुख रुप से बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीशगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं देश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ राज्यों में भी आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

अब जल्द कहा जा सकेगा मॉनसून को अलविदा

मौसम विभाग की मानें तो अब देश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर थमने वाला है और इसके साथ ही जल्द मॉनसून सत्र को अलविदा कहा जा सकता है। पहाड़ी इलाके उत्तराखंड और हिमाचल में इसके तहत बारिश के आसार लगभग खत्म हो चुके हैं। यहां आए दिनों मौसम साफ नजर आ रहा है और कहा जा रहा है कि यहां आम जन-जीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मॉनसून को अलविदा कहा जा सकेगा।

इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आज देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें प्रमुख रुप से बिहार, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और छत्तीशगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो आज यहां हल्की बारिश का क्रम देखा जा सकता है। इन राज्यों के लिए भी बहुत जल्द बारिश से राहत मिलने की बात कही जा रही है।

यूपी समेत कई राज्यों को बारिश से राहत

बता दें कि मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर कहा है कि यहां अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। इसके तहत राज्य में अब गर्मी का दौर बढ़ सकता है। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश के थमने की खबर है कि जिससे की राज्य का आम जनजीवन एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है। इसके अतिरिक्त कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment