---Advertisement---

Weather Update: यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: अगस्त के महीने की शुरुवात हो गई है और इसी के साथ जारी है भारी बारिश का कहर। देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: अगस्त के महीने की शुरुवात हो गई है और इसी के साथ जारी है भारी बारिश का कहर। देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं खाने की दिक्कत तो कहीं पीने के पानी की समस्या। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी समेत कई राज्यों की परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं। इन राज्यों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। विभाग मे स्पष्ट किया है कि 3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच उत्तराखंड को भारी बारिश झेलनी पड़ सकती है। इसमें बारिश से सबसे ज्यादा प्रभाव राजधानी देहरादून पर पड़ सकता है। वहीं हिमाचल को लेकर मौसम विभाग के अनुमान की बात करें तो यहां भी विभाग ने 6 अगस्त तक भारी बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। इसमें शिमला समेत राज्य के कई हिस्से हैं। शिमला में 6 अगस्त तक गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 और 5 अगस्त को सुदूर पर्वतीय इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

पूर्वी यूपी में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो 3 से 6 अगस्त के बीच यूपी के पूर्वी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो सकती है। ये वो क्षेत्र हैं जहां पिछले दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। इसके अतिरिक्त यूपी के पश्चिमी क्षेत्र को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां 3 और 4 अगस्त को बारिश हो सकती है। वहीं सूबे की राजधानी लखनऊ को लेकर विभाग ने 6 अगस्त तक बारिश की आशंका जताई है।

इन राज्यों में भी जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान और हरियाणा को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो इन राज्यों के कई इलाकों में भी 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश होने की आशंका है। बता दें कि इन राज्यों में भारी बारिश का कहर पहले भी जारी रहा है जिसके कारण पंजाब बाढ़ जैसी त्रासदी को झेल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026