---Advertisement---

Weather Updates: दिल्लीवालों को जल्द मिलेगा गर्मी से छुटकारा, इन राज्यों में अभी भी रहेगी हीटवेव

Weather Updates: जल्द ही दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत। मानसून के इंतजार में देश के सभी लोग। बिपरजॉय का कहर अभी राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 18, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 18, 2023 11:15 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: जल्द ही दिल्ली वालों को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत।‌ आने वाले एक-दो दिनों में दिल्ली के कई राज्यों में बारिश से ठंडक देखने को मिल सकती है।‌कल यानि शनिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ जगहों पर बारिश के हल्की बूंदाबांदी देखने की मिली थी। इस हल्की बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत नहीं मिली , लेकिन काफी उमस सी हो गई थी। जल्द ही मानसून दिल्ली में प्रवेश करने वाला है। आज यानि 18 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :Oxidised Jewellery: अपने लुक को दिखाना है और भी स्टाइलिश और खूबसूरत , तो ट्राई करें ये ट्रेंडी डिजाइनर नोज पिन

क्या है बिपरजॉय की स्थिति

गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद अब बिपरजॉय ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में तहलका मचाना शुरु कर सकता है। राजस्थान की सरकार ने जयपुर में कल यानि शुक्रवार से लेकर सोमवार तक के लिए भारी अर्लट जारी किया हुआ है। बिपरजॉय के चलते राजस्थान के कई इलाकों जैसे माउंट आबू , बाड़मेर , पाली , बिदासरा और सिरोही में तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही जल्द ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक देने वाला है।

इन राज्यों में अभी भी रहेगी गर्मी

भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून 19 जून के बाद दस्तक देता हुआ नजर आएगा। जिसके चलते बिहार और झारखंड राज्यों में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में जून के आखिरी तक तापमान 38 डिग्री से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तक का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसके साथ ही झारखंड के सोमवार के बाद तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा -बांदी होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026