---Advertisement---

Weather Updates: बदल रहा है मौसम का मिजाज, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक बढ़ने लगा पारा

देश के अधिकतर राज्यों में सूर्य देव ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर धीमा होते ही मौसम का पारा चढ़ने लगा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: देश के अधिकतर राज्यों में सूर्य देव ने अपने तेवर तीखे कर दिए हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर धीमा होते ही मौसम का पारा चढ़ने लगा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई राज्यों में तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

India Meteorological Department की मानें तो आज तमिलनाडू, केरल, पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है। इन राज्यों के अलावा विभाग ने किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में देश के अधिकांस हिस्सों के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 4-5 दिनों में देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ सकती है।

राजस्थान का मौसम 

मौसम विभाग (Weather Updates) ने आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना भी जताई है। विभाग की मानें तो आज पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। पूर्वी राजस्थान में आज किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग ने बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर जिले में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: Punjab Cabinet Meeting: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन CM Mann देने जा रहे हैं फसल नुकसान पर मुआवजा

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही न्यूनतम तापमान की बात करें तो 19 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही विभाग ने तेज हवा (25-35KMPH) चलने की भी संभावना जताई है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह अब दक्षिण राजस्थान और औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। विभाग का कहना है कि आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में सूर्यदेव के तेवर तीखे हो सकते हैं।

पंजाब का मौसम

प्रदेश में मौसम के शुष्क होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही पिछले 3-4 दिनों में करीब 8-9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026