---Advertisement---

महंगाई से मिलेगी राहत! CNG-PNG के दाम कम करने के लिए सरकार का खास प्लान, जानें क्या है नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार ने सीएनजी और पीएनजी के दामों को लेकर खास तरह के बदलाव का प्लान किया है। इससे ये माना जा रहा है कि आने वाले समय में लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 7, 2023 2:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

पीएम मोदी ने देश में बढ़ रही महंगाई को कम करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश में जल्द ही सीएनजी और पीएनजी के दाम केंद्र सरकार कम कर सकती है। कैबिनेट की इस बैठक में गुरुवार को गैस के दामों सहित कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए। पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की गई इस बैठक में संशोधित घरेलू गैस मूल्य निर्धारण को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद ये माना जा रहा है कि पीएनजी पर 10 रुपए और सीएनजी पर 5 से 6 रुपए प्रति फीसदी की बचत होगी।

गैस के कीमतों का नए तरीके से निर्धारण

केंद्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब गैस के दामों का निर्धारण सरकार नए तरीके से करने जा रही है। सीएनजी और पाइप के माध्यम से प्रयोग की जाने वाली घरेलू गैस के दाम जल्द ही इंपोर्टेड क्रूड के माध्यम से जोड़ा जाएगा । इससे आने वाले समय में गैस के बढ़ रहे दामों में कमी आएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सीएनजी और पीएनजी के दामों का निर्धारण फिर हर महीने किया जाएगा।

नेशनल स्पेस पॉलिसी कैबिनेट में किया गया पास

कैबिनेट की इस बैठक में गुरुवार को नेशनल स्पेस पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई। इसके बारे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताते हुए कहा कि नेशनल स्पेस पॉलिसी के द्वारा इसरो, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों के दायित्वों का भी निर्धारण तय किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से कुछ समय पहले अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियां खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई थी। इससे आने वाले समय में अंतरिक्ष क्षेत्रों में भी कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। इसको लेकर कहा जा रहा है कि नेशनल स्पेस पॉलिसी के द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही भारत जैसे देश में स्पेसएक्स जैसी कई कंपनियों की शुरुआत की जाएगी।

इसे भी पढ़ेंःKarnataka Election 2023: BJP-Congress में हुआ स्टार वार, जानें एक्टर सुदीप और स्वरा भास्कर को लेकर क्या है नई तकरार?

देश में अभी कितना है सीएनजी और पीएनजी के दाम

देश की राजधानी अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पर सीएनजी का दाम 79. 56 रुपए किलों है। वहीं यहां पर पीएनजी का दाम 53. 59 रुपये प्रति एससीएम है। वहीं पुणे में सीएनजी के दाम 92 रुपए प्रति किलो है जबकि पीएनजी 57 रुपए प्रति किलो है। मुंबई में सीएनजी के दाम 87 रुपए प्रति किलो है जबकि पीएनजी के दाम 54 रुपए प्रति किलो है। अगर हम बेंगलुरु में सीएनजी और पीएनजी के दामों की बात करें तो सीएनजी 89.5 रुपए में हैं जबकि पीएनजी 58.5 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सीएनजी के दाम 91 रुपए में है। वहीं यहां पर पीएनजी का रेट 58. 5 रुपए है।

इसे भी पढ़ेंःDeath Threat Mail: PM Modi और CM Yogi को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा कमिश्नर ने की जांच शुरू

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026