---Advertisement---

Women Soldiers: रक्षा मंत्रालय ने महिला सैनिकों को दी बड़ी राहत, अवकाश को लेकर किया बड़ा एलान

Women Soldiers: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सेना में शामिल महिला सैन्यकर्मियों के अवकाश को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें राहत देने का काम किया है। इसके तहत सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बाल गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 1:43 अपराह्न

Women Soldiers
Follow Us
---Advertisement---

Women Soldiers: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सेना में शामिल महिला सैन्यकर्मियों के अवकाश को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें राहत देने का काम किया है। इसके तहत सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बाल गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इससे तीनों सेना में शामिल महिलाओं को अपने पारिवारिक जीवन को और बेहतर ढ़ंग से चलाने में मदद मिलेगी।

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सेना में शामिल महिलाओं के अवकाश के संबंध में जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी गई है कि तीनों सेना में कार्यरत महिलाओं के लिए छुट्टी के नियमों में विस्तार को मंजूरी दी गई है। इसके तहत सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, वायु योद्धाओं और जल सेना में नाविकों के लिए समान रूप से अवकाश का नियम लागू होगा। वहीं इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया है कि महिला सैन्यकर्मी चाहें किसी रैंक की हों ये नियम सभी पर समान रुप से लागू होगा।

महिला सैन्यकर्मियों को मिलेगी राहत

रक्षा मंत्रालय के इस ऐलान के साथ ही सेना का हिस्सा बनीं महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। सेना की ओर से कहा गया है कि इस कदम से महिला सैन्यकर्मी अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन को बेहतर ढ़ंग से चला सकेंगी। इसके अलावा मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि तीनों सेना में महिलाओं को शामिल कर सरकार की ओर से एक बेहतरीन शुरुआत की गई है।

महिला अग्निवीरों की भर्ती से सशक्त हो रही सेना

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सेना में महिला अग्निवीरों की भर्ती के साथ सेना और भी सशक्त हो रही है। इसके अलावा राष्ट्र की भूमि और जल से लेकर वायु सेना में महिलाओं की तैनाती से सेना को और बल मिल रहा है। वहीं सेना की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि सियाचिन की विषम परिस्थियों में तैनाती के साथ ही भारतीय महिलाएं सभी बाधाओं को तोड़ आगे बढ़ने का काम कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026