---Advertisement---

Women’s Day 2024: खुशखबरी! PM Modi ने महिला दिवस पर दी बड़ी सौगात, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इतने रुपयों की कटौती

Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय Women’s Day 2024 पर पीएम मोदी ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपये की कटौती की घोषणा की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Women's Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय Women’s Day 2024 पर पीएम मोदी ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपये की कटौती की घोषणा की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रति एलपीजी सिलेंडर 300 रूपये की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की थी।

PM Modi ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 2 रुपये कम करने का फैसला किया है। 100 इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा। रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है”।

Women's Day 2024
PM Modi

PM Modi ने अंतर्राष्ट्रीय Women’s Day 2024 की दी शुभकामनाएँ

एक्स पर एक और पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ! हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026