---Advertisement---

Shiv Aarti Lyrics : भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को पढ़ें ये आरती, होगी धन में वृद्धि

Shiv Aarti Lyrics : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही भगवान शिव की कृपा से आपके दुख दर्द भी मिट जाते हैं। हर सोमवार व्रत रखने और शिव जी की आरती(Shiv Aarti Lyrics) करने आपके धन ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: फ़रवरी 5, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Shiv Aarti Lyrics
Follow Us
---Advertisement---

Shiv Aarti Lyrics : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही भगवान शिव की कृपा से आपके दुख दर्द भी मिट जाते हैं। हर सोमवार व्रत रखने और शिव जी की आरती(Shiv Aarti Lyrics) करने आपके धन में वृद्धि होती है। हम आपको बताते हैं Shiv Aarti Lyrics।

Shiv Aarti Lyrics

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

 अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥

॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026