---Advertisement---

Vamana Jayanti 2023: आज बरस रही भगवान वामन की कृपा, इस पावन दिन जीवन के हर दुख-तकलीफ़ से निजात दिलाएंगे ये 5 उपाय

Vamana Jayanti 2023 इस साल 26 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन हरि विष्णु के पांचवे अवतार यानी भागवान वामन की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अलग-अलग उपाय करके भगवान वामन को खुश किया जा सकता है। आइये जानते हैं क्या हैं वह उपाय और किस तरह उन्हें करके आप भगवान की कृपा पा सकते हैं।

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 26, 2023 5:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vamana Jayanti 2023: भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन को इस पूरे ब्रह्मांड के संरक्षक के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु ने मत्स्य, कूर्म, वरा और नरसिंह अवतार के बाद वामन रूप में जन्म लिया था। यह जयन्ती पूरे भारतवर्ष में हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल वामन जयन्ती 26 सितंबर को मनाई जाएगी, जो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ती है। इस जयन्ती का धार्मिक ग्रंथों में बहुत महत्व है। 

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान वामन की सच्चे मन से आराधना करने से जीवन से सभी दुख और तक्लीफें दूर होती हैं। आज इस खास अवसर पर हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की सूची लाए हैं जिन्हें करने से भगवान वामन प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। तो चलिए बिना देर किये उन उपायों के बारे में जानते हैं। 

दही और मिसरी का भोग लगाकर करें भगवान वामन को प्रसन्न

हिंदू धर्म की ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जो कोई भक्त भगवान वामन को दही में मिसरी और केसर मिलाकर भोग लगाता है, उसपर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है। 

नौकरी से संबंधित परेशानियों के लिए Vamana Jayanti 2023 पर करें ये उपाय

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि वामन जयन्ती पर आप भगवान वामन को नारियल पर जनेऊ लपेटकर चढ़ाएंगे, तो इससे आपको करियर से जुड़ी सभी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलेगा। 

स्वास्थ्य संबंधी दिक़्क़तों से ऐसे पाएं निजात

यदि आपको कोई भी शारीरिक या मानसिक तक्लीफ है तो आप वामन जयन्ती के दिन भगवान वामन को शहद का भोग ज़रूर लगाएं। इसके बाद वहीं शहद खुद भी खाएं। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक़्क़तों से जल्दी निजात मिलेगा। 

इस उपाय से होगा घर की आर्थिक स्थिति में सुधार

हिंदू मान्यताओं के अनुसार वामन जयन्ती के दिन पूजा के बाद दही ग़रीबों में ज़रूर दान करें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति में जल्दी सुधार होगा और आप के परिवार में ख़ुशियां आएंगी। 

जीवन से दुखों के नाश के लिए Vamana Jayanti 2023 पर करें ये उपाय

अगर आपके जीवन में कोई भी दुख या तकलीफ़ है तो परेशान न हों। आप वामन जयन्ती के दिन 11 या 21 भोग के लड्डू तैयार करें और उन्हें भगवान वामन को चढाएं। ऐसा करने से भगवान आपकी ज़िंदगी के सभी कष्टों का नाश करेंगे और आपको जीवन को ख़ुशियों से भर देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Leave a Comment