---Advertisement---

Servokon Education Foundation के 12 छात्रों ने यूपीएससी में पाई सफलता, चेयरमैन हाजी कमरुद्दीन बोले—यह देश सेवा की दिशा में बड़ा कदम।

Servokon Education Foundation : नई दिल्ली (वि.) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली प्रतिष्ठित संस्था सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वर्ष 2025 की परीक्षा के घोषित परिणामों में फाउंडेशन से कोचिंग प्राप्त 12 छात्रों ने सफलता हासिल कर संस्था और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 10, 2026 11:08 अपराह्न

Servokon Education Foundation
Follow Us
---Advertisement---

Servokon Education Foundation : नई दिल्ली (वि.) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली प्रतिष्ठित संस्था सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वर्ष 2025 की परीक्षा के घोषित परिणामों में फाउंडेशन से कोचिंग प्राप्त 12 छात्रों ने सफलता हासिल कर संस्था और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

सफल अभ्यर्थियों में श्रिथिल आर ने ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है

सफल अभ्यर्थियों में श्रिथिल आर ने ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा दीक्षा राय (40वीं), आयुष कुमार (143वीं), यशवर्धन सिंह (212वीं), किशलाकरन (439वीं), शोलाल (455वीं), मुकेश बरनवाल (465वीं), वैश्णवी बी (492वीं), नायब अंजुम (668वीं), स्वर्णी एस (700वीं), प्रभु एन (737वीं) और काव्या (749वीं) रैंक प्राप्त कर यूपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

लगभग पाँच वर्षों से सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप संस्था लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रही है।

संस्था का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को सही मार्गदर्शन और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है

इस अवसर पर सर्वोकोन एजुकेशन फाउंडेशन, सर्वोकोन एजुकेशन ग्रुप तथा SERVOKON Systems Ltd. के चेयरमैन हाजी कमरुद्दीन ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का सिविल सेवाओं में चयन होना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि देश सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को सही मार्गदर्शन और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में जाकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

फाउंडेशन के शिक्षकों और स्टाफ ने भी सफल छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rahul Gandhi

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026