---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, प्रमुख लोग रहे मौजूद

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 21.06.2023 को कुँवर शेखर विजेन्द्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साईसेज, द्वारा जून 21, 2023 को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर प्रातः 6:30 बजे से कराया गया। इस आयोजन के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय उच्च शिक्षा परिषद द्वारा ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 21, 2023 9:13 अपराह्न | Updated: जून 22, 2023 2:21 अपराह्न

SHOBHIT
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 21.06.2023 को कुँवर शेखर विजेन्द्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साईसेज, द्वारा जून 21, 2023 को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्वविद्यालय के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर प्रातः 6:30 बजे से कराया गया। इस आयोजन के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय उच्च शिक्षा परिषद द्वारा जारी गाइडलाइन्स एवं सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में लगभग 400 से अधिक लोगों ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर योग अभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस वर्ष ‘योग दिवस’ की थीम “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” है, अर्थात पूरी धरती ही एक परिवार है, जिसमें सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

नौवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० नमित वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०(डॉ०) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो०(डॉ०) महिपाल सिंह एवं सभी आगन्तुकों का युनिवर्सिटी ग्राउण्ड पर स्वागत किया और योग की बारीकियों को समझाते हुए कहा कि योग मात्र एक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन का पूरा आयाम है, जीवन जीने का सही तरीका है। महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग का वर्णन किया है जिसके आठ अंग है। यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान समाधि, इस अष्टांग योग के पालन से आनंदमय जीवन जीते हुए परमानंद की प्राप्ति की जा सकती है। तत्पश्चात कुँवर शेखर विजेन्द्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साईसेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी आगन्तुकों को योगासन से सम्बंधित कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया व उचित मार्गदर्शन हेतु दिशानिर्देश दिए।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेन्द्र जी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बधाई व अनेक शुभकामनाएं दी, कुलाधिपति महोदय ने अपने संदेश में ज्ञापित करते हुए कहा कि योग दिवस के उत्सव के माध्यम से हम न केवल कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि आत्म-खोज और व्यक्तिगत विकास के बीजों का पोषण भी कर रहे हैं। योग हमें प्रत्येक क्षण में मौजूद रहने, अराजकता के बीच अपने केंद्र को खोजने, और अनुग्रह के साथ परिवर्तन को अपनाने का महत्व सिखाता है। कुलाधिपति महोदय ने कामना की, कि योग की भावना प्रत्येक प्रतिभागी को मार्गदर्शन और प्रेरणा दे, एकता, सचेतनता और करुणा की भावना को बढ़ावा दे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०(डॉ०) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो०(डॉ०) महिपाल सिंह ने विश्वविद्यालय के स्पोर्टस ग्राउण्ड पर योगाभ्यास किया व सभी को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी और योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग कैसे तनाव को दूर करता है और शरीर को फिट रखता है। नियमित रूप से योग करने से अनेक प्रकारों की बीमारियों पर काबू पाए जा सकता है तथा योग करने से बिना दवाई के कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। आयोजन के अन्त में डॉ० नमित वशिष्ठ ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ व विश्वविद्यालय द्वारा प्रसाद का वितरण कराया गया।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026