---Advertisement---

AP DSC Notification 2025: 75 के हुए चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश में 16,347 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी! पढ़ें पूरी डिटेल्स

AP DSC Notification 2025: यह भर्ती जिला चयन समिति डीएससी परीक्षा के जरिए की जाएगी। प्रेस रिलीज में कहा गया है, "सरकार ने 16,347 शिक्षक पदों को भरने के लिए मेगा डीएससी आयोजित करने का फैसला किया है। मेगा डीएससी अधिसूचना 20 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 15 मई, 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।"

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 20, 2025 10:26 पूर्वाह्न

AP CM Chandrababu Naidu (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

AP DSC Notification 2025: देश की राजनीति में जब भी आंध्र प्रदेश की चर्चा होती है तो सबसे पहले एन चंद्रबाबू नायडू का नाम लिया जाता है। वे तेलुगु इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। आज उनका 75वां जन्मदिन है। इसे लेकर उनके चाहने वालों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं, इन सबके बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा 16,347 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर की गई घोषणा को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। AP Mega DSC Notification को जानकर सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले सभी उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठेंगे।

AP DSC Notification 2025: आंध्र प्रदेश शिक्षक भर्ती डिटेल्स

मालूम हो कि यह भर्ती जिला चयन समिति डीएससी परीक्षा के जरिए की जाएगी। प्रेस रिलीज में कहा गया है, “सरकार ने 16,347 शिक्षक पदों को भरने के लिए मेगा डीएससी आयोजित करने का फैसला किया है। मेगा डीएससी अधिसूचना 20 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 15 मई, 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।” प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि, इस भर्ती को लेकर कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी 6 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। AP DSC 2025 के तहत 16,347 रिक्तियों में से 14,088 जिला स्तर पर और 2,259 राज्य/क्षेत्रीय स्तर पर हैं।

AP DSC Notification 2025: आंध्र प्रदेश में निकली बंपर सरकारी नौकरी

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के जन्मदिन के अवसर पर इस सरकारी नौकरी की ताजा जानकारी मिलने से राज्य में खुशी की लहर है। इस शिक्षक भर्ती अभियान से न केवल स्कूलों में रिक्त पदों को भरा जाएगा बल्कि शिक्षण व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। आंध्र प्रदेश की मौजूदा सरकार राज्य की तरक्की के लिए काम करती रही है। इसमें कई विभागों में भर्ती से लेकर कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए किए जा रहे प्रयास चर्चा का केंद्र रहे हैं। वहीं, AP DSC Notification 2025 से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2025: खुशखबरी! क्या सच में आज घोषित होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्कोरकार्ड

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026